Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022 : मुरादाबाद में सपा महानगर की 68 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

UP Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक है। सपा के महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने किसी को नाराज नहीं किया। उन्होंने सपा महानगर की 68 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 07:33 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 07:33 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 : मुरादाबाद में सपा महानगर की 68 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित
चुनाव का समय है किसी को नाराज नहीं किया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव नजदीक है। सपा के महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने किसी को नाराज नहीं किया। उन्होंने सपा महानगर की 68 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

कमल टाकीज के निकट इकबाल बिल्डिंग में हुए भव्य समारोह में महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने महानगर की कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह, अरकान कुरैशी को बनाया गया है। सतेंद्र शर्मा, नूह अंसारी, ताबिश जमाल, धर्मेन्द्र यादव, जिगरी मलिक, अशोक सैनी, तारिफ मलिक आदि को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सतेंद्र शर्मा सर्व ब्राह्मण महासभा में वर्तमान में मंडल महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। महासचिव कुलदीप तुरैहा एडवोकेट बने हैं। कोषाध्यक्ष अनीसुद्दीन कातिब, महानगर प्रवक्ता तुंगीश यादव, महानगर समन्वयक गजेंद्र सिंह यादव मनोनीत हुए हैं। कार्यकारिणी में 22 सचिव और 26 कार्यकारिणी बनाए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, कुंदरकी विधायक रिजवान अहमद, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, अतहर अंसारी, सपा महिला सभा की नगर अध्यक्ष शीरीगुल, राजीव सिंघल, कामिल मंसूरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.