Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022 : पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा-जनता की आवाज बन चुकी हैं प्रियंका

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और शहर अध्यक्ष नोमान खां ने संगठन विस्तार को लेकर नूरमहल में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 12:50 PM (IST)
UP Assembly Election 2022 : पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा-जनता की आवाज बन चुकी हैं प्रियंका
पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा क‍ि प्रियंका वाड्रा से सभी विपक्षी दल पूरी तरह घबरा गए हैं।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। UP Assembly Election 2022 : रामपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और शहर अध्यक्ष नोमान खां ने संगठन विस्तार को लेकर नूरमहल में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा क‍ि प्रियंका वाड्रा से सभी विपक्षी दल पूरी तरह घबरा गए हैं।

loksabha election banner

कहा क‍ि प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज बन चुकी है। वह निडर हैं और मजलूमों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ने वाली महिला हैं। वह सरकार के रोकने से नही रुकेंगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का अहम रोल होगा। कांग्रेस महिलाओं को आगे करेगी और जैसे यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी वैसे ही इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस ने जो कहा है वह पूरा किया है। इस मौके पर काशिफ प्रधान, अकरम सुलतान, मोज्जम खां, वासिक अली, शकील मंसूरी, सरफराज अहमद, मुहम्मद आलिम, दिव्यांश सिंघल आदि मौजूद रहे।

बाढ़ पीड़ित किसानों को सरकार मुआवजा दे : पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि बाढ़ से किसानों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। प्रदेश सरकार को किसानों को नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। किसानों के पशु मर गए है। किसानों की सरकार मदद करे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। पूर्व सांसद ने मोरी गेट, हजरतपुर में फंसे लोगों का हालचाल जाना। उन्हें वहा से निकालने के प्रशासन का सहयोग मांगा है। बाढ़ को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा है। इस मौके पर मामून शाह ख़ान, कांग्रेस नेता बाबर अली खान, युवा कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, एजाज़ हुसैन खान, सैफ अली खान, यावर अली खान, अल्तामश अली खान आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.