Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में सभी वर्ग का हो रहा व‍िकास, यूपी में फ‍िर से आएगी भाजपा : धर्मेंद्र प्रधान

Union Education Minister in Amroha अब जनता खुशहाली के साथ जी रही है। केंद्र सरकार ने भी गांव-गांव बिजली पहुंचने का काम किया। देश कर हर गांव रोशन है। मोदी-योगी के शासन में हर वर्ग का विकास हो रहा है। इसलिए यूपी में फिर से कमल खिलेगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 09:34 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:34 AM (IST)
भाजपा सरकार में सभी वर्ग का हो रहा व‍िकास, यूपी में फ‍िर से आएगी भाजपा : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्र सरकार ने भी गांव-गांव बिजली पहुंचने का काम किया।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Union Education Minister in Amroha : केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पूर्व की सरकार में उत्तर-प्रदेश में गुंडाराज था। हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस करता था। लेकिन, प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो लोगों को गुंडाराज से मुक्ति दिलाई। अब जनता खुशहाली के साथ जी रही है। केंद्र सरकार ने भी गांव-गांव बिजली पहुंचने का काम किया। देश कर हर गांव रोशन है। मोदी-योगी के शासन में हर वर्ग का विकास हो रहा है। इसलिए यूपी में फिर से कमल खिलेगा।

loksabha election banner

अमरोहा के गजरौला पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, पश्चिम उत्तर-प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का काफिला देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोश के साथ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।  इसके बाद मंच पर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बोले, मैं दिन भर में गांवों में घूमता हूं। जनता की बातें सुनता हूं। प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से खुश है। इसलिए फिर से कमल खिलेगा।

कार्यकर्ताओं ने बिगाड़ दी कार्यक्रम की व्यवस्था : हाईवे किनारे स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था कार्यकर्ताओं ने ही बिगाड़ दी। कुछ कार्यकर्ता काफिला पहुंचने से पहले ही हाईवे पर पहुंच गए और उन्होंने जाम की समस्या उत्पन्न करवा दी। जबकि उनसे मंच से जिलाध्यक्ष बार-बार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील करते रहे। मगर, उन्होंने एक न सुनी। बाद में यही लोग मंच पर पहुंचने के बाद भी शोर करते रहे। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के इस अनुशासन को देखकर धर्मेंद्र प्रधान के साथ आए उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, पश्चिम उत्तर-प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय भाटिया ने संबोधन नहीं किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी उन्हें बार-बार समझाते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.