अमरोहा, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पति पर असलहों के बल पर दो जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। रविवार को दोनों कार से अमरोहा की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि डिडौली थानाक्षेत्र में तभी उनका अपहरण कर लिया गया। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपों को सियासी साजिश करार देते हुए आरोपों को खारिज कर दिया है। जांच के नाम पर पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।
हाजी इफ्तेखार हुसैन वार्ड संख्या-23 से जिला पंचायत सदस्य हैं। रविवार की दोपहर लगभग एक बजे उनके पास वार्ड संख्या-24 के जिला पंचायत सदस्य चौधरी रियाजुल हसन का फोन आया। दोनों को अमरोहा में आयोजित सपा के जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में शामिल होने जाना था। हाजी इफ्तेखार हुसैन एक साथ जाने के लिए रियाजुल के घर पहुंच गए। कार में सवार होकर दोनों जब अमरोहा जा रहे थे, तभी डिडौली थाना क्षेत्र के श्योनाली ज्यारत के पास दोनों का अपहरण कर लिया गया। हाजी इफ्तेखार के पुत्र रिहान ने डिडौली थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र ङ्क्षसह अपने साथ सुभाष ठीकेदार, सतेंद्र ङ्क्षसह, ङ्क्षपटू धारीवाल, संजय सिंह, जयकीरत उर्फ हैप्पी व अन्य दस-बारह अज्ञात साथियों के साथ आ गए और असलहों के बल पर उनके पिता की कार को रोक लिया। इसके बाद कार से दोनों जिला पंचायत सदस्यों को खींचकर पीटा। जान से मारने की धमकी देकर दोनों का अपहरण कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के नाम पर रिहान की तहरीर ले ली है।
पिछले महीने अंजू के अपहरण का लगा था आरोप
पिछले महीने जिला पंचायत सदस्य अंजू भारती का उनके पति प्रमोद समेत अपहरण का आरोप लगा था। प्रमोद के पिता ने इस प्रकरण में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी सरजीत ङ्क्षसह व पूर्व ब्लाक प्रमुख जयदेव ङ्क्षसह पर अपहरण का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पिछले सप्ताह ही प्रमोद व उनके पिता ने विवेचक को शपथपत्र देकर अपहरण के आरोप को नकार दिया था।
यह है परदे के पीछे की कहानी
पिछले जिला पंचायत के चुनाव में सपा प्रत्याशी रेनू चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र ङ्क्षसह ने तख्ता पलट करते हुए अपनी पत्नी सरिता चौधरी को अध्यक्ष बना दिया था। तभी से दोनों खेमों में तलवारें ङ्क्षखची हुई हैं। रेनू चौधरी के खेमे का दावा है कि जिला पंचायत के कुल 28 सदस्यों में 22 उनके साथ हैं। जल्द ही वह सरिता चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वह जिला पंचायत सदस्य अंजू भारती के अपहरण के आरोप में फंस गए। इस समस्या से वह जैसे ही निकले अब उनके पक्ष के दो सदस्य अपहृत हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के तख्ता पलट को लेकर अभी और रस्साकशी चलेगी, यह तय माना जा रहा है।
पुलिस-प्रशासन कठघरे में
जिसकी लाठी उसकी भैंस की कहावत यहां चरितार्थ हो रही है। अंजू भारती के अपहरण की तहरीर मिलते ही चौधरी सरजीत ङ्क्षसह व पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज हो गया था। मगर जब सरजीत के खेमे के सदस्यों के अपहरण का आरोप लगा तो पुलिस जांच के नाम पर मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। इसके चलते पुलिस प्रशासन कठघरे में खड़ा हो गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के पति बोले
मैंने किसी का अपहरण नहीं किया है। मुझे सियासी षड्यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मुझे पता चला है कि सपा के जिला पंचायत सदस्यों की अमरोहा में बैठक बुलाई गई थी, इस बैठक में जब रियाजुल व इफ्तेखार नहीं पहुंचे तो मुझे फंसाने की साजिश रच दी गई। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
-भूपेंद्र चौधरी, भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष पति।
यह सत्ता के दुरुपयोग की इंतेहा है। दिनदहाड़े दो जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया और पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। जबकि पूर्व में एक जिला पंचायत सदस्य के अपहरण के फर्जी आरोप में हमारी पार्टी के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
परवेज अली, एमएलसी
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।