बोलेरो की टक्कर से दो घायल
मुरादाबाद जेएनएन गाव रहता माफ़ी के पास बोलेरो कार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:37 PM (IST)
मुरादाबाद, जेएनएन : गाव रहता माफ़ी के पास बोलेरो कार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
शुक्रवार को करणपुर-डिलारी मार्ग पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने गाव रेटा माफी के पास घोड़ा बग्गी में टक्कर मार दी, जिससे सड़क किनारे बैठे लोगों पर बुग्गी जा गिरी। हादसे में अयूब और कलुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में घुस गई। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और डिलारी पुलिस को पुलिस को सौंप दिया। घटना से सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें