परिवहन विभाग में समय से नहीं हो रहा काम, लखनऊ से अधिकारियों ने जवाब किया तलब
परिवहन विभाग में निर्धारित समय पर काम नहीं होने पर मुख्यालय ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। साथ ही निर्धारित समय में काम का निपटारा करने के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग ने प्रत्येक काम के लिए समय निर्धारित किया हुआ है। निर्धारित समय में काम कर देना होता है।
मुरादाबाद, जेएनएन। परिवहन विभाग में निर्धारित समय पर काम नहीं होने पर मुख्यालय ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। साथ ही निर्धारित समय में काम का निपटारा करने के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग ने प्रत्येक काम के लिए समय निर्धारित किया हुआ है। निर्धारित समय में काम का निपटारा कर देना होता है। इस पर निगरानी करने के लिए दर्पण पोर्टल भी बनाया गया है। उदाहरण स्वरूप, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आनलाइन आवेदन व शुल्क जमा किया जाता है। शुल्क जमा होते ही दर्पण पोर्टल निगरानी शुरू कर देता है। मुख्यालय ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस व पंजीयन समय से नहीं हो रहा है। अन्य काम को भी निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी आरआर सोनी ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों को तीन माह के बाद बायोमैट्रिक करने की तारीख मिलती है। इसलिए यह काम समय से नहीं हो सकता है। इसकी तरह से हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट देरी से बनकर पहुंच रहा है, इसलिए आरसी जारी होेने में समय लगता रहा है।