Move to Jagran APP

मुरादाबाद में जैविक खेती के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन के बारे में भी बताया

सब मिशन एग्रीकलचर योजना के तहत जनपद के 60 किसानों को कृषि प्रशिक्षण द‍िया गया। मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर जनपद के 60 अध्यक्ष डा. दीपक मैंदीरत्ता द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। क‍िसानों को जागरूक क‍िया गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 11:05 AM (IST)
मुरादाबाद में जैविक खेती के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन के बारे में भी बताया
मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ आयोजन।

मुरादाबाद। सब मिशन एग्रीकलचर योजना के तहत जनपद के 60 किसानों को कृषि प्रशिक्षण किया गया। मनोहरपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर जनपद के 60 अध्यक्ष डा. दीपक मैंदीरत्ता द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

loksabha election banner

किसानों को बताया कि कैसे एक गाय के द्वारा प्राप्त गोबर व गौमूत्र से पांच एकड़ की खेती कर सकता है। किसानों को बताया गया कि किस तहर से खेत में लगने वाली दीमक से बचा जा सकता है। डा. ओम प्रकाश सिंह द्वारा किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आलू के बीज शोधन के बारे में बताया गया। डा. जेपी सिंह द्वारा पशु पालन की जानकारी दी गई। डा. बृज राज सिंह ने मधुमक्खी पालन के बारे में बताया गया। इसके अलावा भी किसानों को खेती के बारे में विशेष जानकारी दी गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.