Top Moradabad News of the day 16 october 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्य खबरें एक नजर में
शाम पांच बजे तक की मुख्य खबरें एक नजर में
जानलेवा हुआ घरेलू विवाद, बहू से लड़ाई के बाद सास ने खुद को लगाई आग, जानिए पूरा माजरा
सास-बहू के झगड़ेे अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं लेकिन, कभी-कभी यह विवाद जानलेवा स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जनपद अमरोहा में। जहां सास-बहू का झगड़ा खुदकशी तक पहुंच गया। घरेलू विवाद के बाद सास ने खुद को आग ली। गंभीर हालत में पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में वहां से भी रेफर कर दिया गया।
शमी के नक्शेकदम पर छोटा भाई मोहम्मद कैफ, बंगाल की अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की राह पर चलकर उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ भी क्रिकेट की दुनिया में कामयाबी की सीढिय़ां चढ़ते जा रहे हैं। उनका चयन बंगाल की अंडर-23 क्रिकेट टीम में बतौर आलराउंडर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों व दोस्तों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मंडी धनौरा के कलाली गांव पहुंची महिला नोडल अधिकारियों की टीम, महिलाओं की गोद भराई कराई
राज्य सरकार महिलाओं के हितों की योजनाओं महिलाओं तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने अब महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य से जुड़े हितों की रक्षा के लिए अब हर जिले में महिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी कड़ी में जनपद अमरोहा में तीन सदस्यीय महिला नोडल अधिकारियों की टीम इन दिनों महिलाओं से योजनाओं की जानकारी ले रही है।
नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग कर रहा आंकड़ों में खेल
जनपद में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना शहर के अस्पतालों में दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन, स्वास्थ्य विभाग अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए डेंगू के आंकड़ों मेें ही खेल कर रहा है। जिला अस्पताल की पैथलैब में डेंगू आशंकित मरीजों के खून की जांच की जा रही है। डेंगू है या नहीं इसकी रिपोर्ट भी अब नहीं बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की मनमानी की वजह से निजी अस्पताल पुष्टि करने के बजाय इलाज पर जोर दे रहे हैं।
रामपुर विधानसभा के लिए मतदान कल, पोलिग पार्टियां रवाना
विधानसभा उप चुनाव की तैयारी के लिए मंडी समिति में मतदान कर्मचारियों को ईवीएम मशीन दी जा रही हैं। २१ अक्टूबर को रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिसको लेकर तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। कुछ समय बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।