Move to Jagran APP

कल आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आठ प्वाइंट पर होगा स्वागत moradabad news

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहली सितंबर को आएंगे। स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए आठ प्वाइंट चिह्नित किये गये हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 08:32 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 08:32 AM (IST)
कल आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आठ प्वाइंट पर होगा स्वागत moradabad news
कल आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आठ प्वाइंट पर होगा स्वागत moradabad news

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहली सितंबर को आएंगे। स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए आठ प्वाइंट चिह्नित किये गये हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा उन्ही प्वाइंट पर स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

prime article banner

बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारी बैठक की गयी। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत शानदार हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने प्वाइंट पर ही स्वागत करना होगा। सभी कार्यकर्ता अनुशासन में ही रहकर स्वागत करेंगे।

शहर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसमें कोई कमी नहीं रहेगी। कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करना होगा। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि कांठ एवं ठाकुरद्वारा के कार्यकर्ता लोदीपुर में, कुंदरकी और बिलारी के कार्यकर्ता पाकबाड़ा में स्वागत करेंगे।

महानगर के कार्यकर्ता गागन तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौक, बुद्धि विहार, सम्राट अशोक नगर, चंद्र नगर एवं मुरादाबाद क्लब के पास स्वागत करेंगे। स्वागत समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंचायत भवन पहुंचेंगे। पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय आएंगे। यहां पर संगठन चुनाव को लेकर कार्यशाला होगी।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डी.के. शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, राहुल शर्मा, आकाश पाल, चौधरी हुकुम सिंह, राजू कालरा, रामवीर सिंह, सुरेश सैनी, गजेंद्र चौधरी, धर्मेश सैनी आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK