Today in city : जानिए शहर में आज क्या है खास, प्रमुख कार्यक्रमों पर एक नजर
Today in city आज शहर में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इनरव्हील क्लब मुरादाबाद ईस्ट की सदस्याओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है। वहीं मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग भी आज ही होनी है।
मुरादाबाद। Today in city। आज शहर में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। विभिन्न मांगों को लेकर शिवसैनिकों का प्रदर्शन होना है। वहीं पेपर केरोगेटर्स एसोसिएशन की बैठक भी होनी है, इसमें कई रणनीतियों पर चर्चा भी की जाएगी।
प्रदर्शन
बुधवार की सुबह इम्पीरियल तिराहे पर शिवसैनिक जुटेंगे। यहां मांगों को लेकर हाईवे जाम करने की संभावना है। सुबह 11:30 बजे प्रदर्शन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
इनरव्हील क्लब मुरादाबाद ईस्ट की सदस्याओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम लेडीज क्लब में दोपहर 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें क्लब की महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
बैठक
पेपर केरोगेटर्स एसोसिएशन की बैठक लवीना रेस्टोरेंट रामपुर रोड पर दोपहर 3:30 बजे। बैठक में पदाधिकारी दाम बढ़ने की वजह से योजना बनाएंगे। इसके बाद सरकार को मांग पत्र भेजने की रणनीति तैयार की जाएगी।
काउंसिलिंग
सिविल लाइन स्थित मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग दोपहर दो बजे से होगी।
सम्मान
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष का स्वागत दीनदयाल नगर में शाम 4:00 बजे।