Move to Jagran APP

Today Horoscope : आज आर्थिक संकट से बढ़ सकती है आपकी परेशानी, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

मिथुन- आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 10:45 AM (IST)
Today Horoscope : आज आर्थिक संकट से बढ़ सकती है आपकी परेशानी, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मेष-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 25 June 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। इसके कारण कारण उमस बढ़ने की संभावना है। आज से आषाढ़ मास का प्रारंभ भी हो रहा है। इस कारण आकाश में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी अथवा सामान्य बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर धूप में अत्‍यध‍िक तेजी रहेगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आने का अनुमान है। शेयर बाजार सामान्य रहेगा। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि अथवा आर्थिक नुकसान हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

prime article banner

मेष-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

वृष- आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन- आप थकान और आलस्य केे शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे।

कर्क -आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

सिंह -आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। आप आत्मनिर्भर रहेंगे।

कन्या-आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं।

तुला -आय और व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी।

वृश्चिक -आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे

धनु -आज का द‍िन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।

मकर -वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

कुम्भ -आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन - आज के दिन नौकरी करने वाले लोग को अधिकारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।  अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

पंचांग

25 जून 2021 दिन -शुक्रवार

आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि -प्रतिपदा

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:09

सूर्यास्त-18:33

नक्षत्र-मूल प्रातःकाल 07:31 तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा

योग -ब्रह्म

करण-बालव

चन्द्रमा राशि -धनु

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-कृत्तिका

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल -पश्चिम दिशा

राहू काल - 10:39 से 12:24 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -12:00 से 12:48 दोपहर तक तक

सिद्धि योग-05:25 से 20:59 घटी पल तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.