Move to Jagran APP

Today Horoscope : आज मित्र या जीवनसाथी को दे सकते हैं कोई उपहार, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन

आज के राश‍िफल के अनुसार मिथुन राश‍ि के जातक कड़ी मेहनत करेंगे। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 07:43 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 07:43 AM (IST)
Today Horoscope :  आज मित्र या जीवनसाथी को दे सकते हैं कोई उपहार, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन
कर्क-आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 20 June 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के लिए अनुसार चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा है। यह शुक्र ग्रह की राशि है। इस कारण उत्तर भारत में गर्मी अधिक होने का अनुमान है। हवा चलती रहेगी, आकाश मंडल में बादल छाए रहेेंगे। बूंदाबांदी अथवा अधिक बारिश हो सकती है। धूप में अत्यधिक तेजी होगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी हो सकती है। कागज एवं सूती कपड़ों के बाजार भाव में तेजी रहेगी। आज गंगा दशहरा है। अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिये गंगा नदी में स्नान करेंं एवं पूजा पाठ करें, फल वस्त्र का दान करें। मनोकामना पूर्ण होगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि अथवा नुकसान हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

वृष-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मिथुन-आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

कर्क-आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह -आज आपका पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

कन्या-आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

तुला-आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे।। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

धनु-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है।

मकर- आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ- आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख-सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

मीन- आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

पंचांग

20 जून 2021 दिन रविवार

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष

तिथि -दशमी

गंगा दशहरा

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:09

सूर्यास्त-18:33

नक्षत्र-चित्रा

योग -परिध

करण-तैतिल

चन्द्रमा राशि -तुला

अग्निवास-पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-कृत्तिका

अयन-उत्तरायण

गोल-दक्षिण

ऋतु-ग्रीष्म ऋतु

दिग शूल-पश्चिम दिशा

राहू काल-17:37 से 19:22 शाम तक

अभिजीत मुहूर्त -11:59 से 12:47 दोपहर तक

अमृत योग -05:24से 16:22 घटी पल

​​​​​यह भी पढ़ें :-

रामपुर में बिन ब्याही मां ने बच्ची को दिलाया पिता का नाम, पहले से शादीशुदा प्रेमी से क‍िया न‍िकाह, पढ़ें पूरा मामला

मुरादाबाद के मूंढापांडे में सबसे पहले चालू होगा ऑक्‍सीजन प्लांट, विदेश से मंगाए जा रहे उपकरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.