Move to Jagran APP

Today Horoscope : आज पर‍िवार में रहेगा खुशनुमा माहौल, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

मेष-आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज किसी सामाजिक गतिविधि में शमिल हो सकते हैं। आप अपनी वाणी से दूसरे का मन मोह लेंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 10:54 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 10:54 AM (IST)
Today Horoscope : आज पर‍िवार में रहेगा खुशनुमा माहौल, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 27 June 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है। यह शनि ग्रह की पहली राशि है, इसके कारण उमसभरी गर्मी पड़ेगी। आकाश मंडल में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश होने का योग है। कोरोना संक्रमण के मरीजों की सख्यां में कमी आएगी। फूल, सब्जी एवं मेवा मिष्ठान के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि अथवा आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष-आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज किसी सामाजिक गतिविधि में शमिल हो सकते हैं। आप अपनी वाणी से दूसरे का मन मोह लेंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृष-आज का दिन आपके लिए अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेमी युगल का मिलन संभव है, लेकिन लाभ नहीं होगा। पड़ोसी से विवाद होने का अनुमान है।

मिथुन -आज का दिन निवेश के लिए विशेष शुभ है। घर में मेहमान आएंगे, परिश्रम से बचें क्योंकि स्वास्थ्य अनुकूल नहीं है। किसी सामाजिक गतिविधि में भाग ले सकते हैं।

कर्क-आज आपके लिए सप्ताह का सबसे श्रेष्ठ दिन है। सामाजिक मान सम्मान प्राप्त करेंगे। व्‍यापार में लाभ होगा, सट्टे में फायदा होगा। महत्वपूर्ण न‍िर्णय सोच- समझकर लेंं तो अच्छा रहेगा। महिलाओं से सावधान रहें, नुकसान हो सकता है।

स‍िंह : आज आप किसी धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए द‍िन श्रेष्ठ है। लाभ होने का अनुमान है।

कन्या- आज आप थोडा सा उदास महसूस कर सकते हैं। कार्य में रुकावट आएगी। सावधानी से वाहन चलाएं, प्रेम संबंध के ल‍िए द‍िन अशुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेमी/प्रेमिका में मुलाकात नहीं हो पाएगी।

तुला-आज अविवाहित लोगों के पास विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारी वर्ग क़ो किसी नए साझेदार या व्‍यापार‍िक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक-आज आपका स्वाथ्य ढीला रह सकता है। गुप्त शत्रु से सावधान रहें, धन उधार न दें। विपक्षी न‍िशाना बना सकते हैं। वाहन चलाते वक्‍त और सड़क पर चलते वक्‍त सावधानी बरतें।

धनु-आज छात्र और छात्राएं अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्‍यदायक रहेगा। स्वास्थ्य उत्‍तम रहेगा, खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, यात्रा से लाभ हो सकता है।

मकर-आज आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति लेने के लिए बयान हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं, गृह सज्जा संबंध‍ित कार्य होगा। सामाजिक उत्‍सव में शाम‍िल होंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुम्भ-आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के ल‍िए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता है। कोई नया मित्र बन सकता है। बाहरी भोजन से बचेंं, पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है।  कोई नया मित्र बन सकता है।

मीन- आप आपको कड़ा संघर्ष करने का दिन है, आप तनाव महसूस करेंगे। छोटे भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। धैर्य का पालन करेंं, बच्चों को श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

पंचांग

27 जून 2021 दिन -रविवार

आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि -तृतीया

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:09

सूर्यास्त-18:33

नक्षत्र-श्रवण

योग -वैधृति

करण-विष्टि

चन्द्रमा राशि -मकर

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-कृत्तिका

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल -पश्चिम दिशा

राहू काल - 17:38 से 19:23 शाम तक

अभिजीत मुहूर्त -12:00 से 12:48 दोपहर तक

सिद्धि योग -05:26 से 15:54 घटी पल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.