Move to Jagran APP

Today Horoscope : म‍िथुन और स‍िंह राश‍ि के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य नहीं रहेगा ठीक, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

कोई पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 07:41 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 07:41 AM (IST)
Today Horoscope : म‍िथुन और स‍िंह राश‍ि के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य नहीं रहेगा ठीक, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मिथुन-आज नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति संभव है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 04 August 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि शुक्र ग्रह की राशि है। इसके कारण उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी बढ़ने की संभावना है। आकाश मंडल में बादल दिखाई देंगे। बूंदाबांदी अथवा भारी बारिश हो सकती है। शेयर बाजार सामान्य रहेगा, फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। आज कामदा एकादशी का व्रत है, भगवान नारायण का व्रत करें, दान करें। विशेष पूजा पाठ करेंं, सभी मनोकामना पूर्ण होगी।  कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि हो सकता है।  राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष- आज आपक किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे जोकि आपके लिए लाभकारी एवं संतोषजनक रहेगी। पुरानी डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।

वृष-आज आप फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ सकता है । कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी लेकिन संतुष्टि नहीं होगी।

मिथुन-आज नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कर्क-आज आपको उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

सिंह- आप आप अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

कन्या-आज आपको कही दूर से दुखद खबर मिल सकती है। दौड़भाग अधिक होगी। बिना कारण के तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

तुला-आज आप किसी पार्टी व पिकनिक का आनंद ले सकते है । रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

वृश्चिक-आज आपके बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

धनु-आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर-आज आपके अपने घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। 

कुम्भ-आज आपको व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मीन-आज आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी कार्य मे जल्दबाजी न करें।

पंचांग 

04 अगस्त 2021

दिन -बुधवार

श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि -एकादशी

व्रत -कामदा एकादशी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-मृगशिरा

योग -व्याघात

करण-बालव

चन्द्रमा राशि -वृष

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पुष्य

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल -उत्तर दिशा

राहू काल -12:27से 14:08 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -12:03से 12:51 दोपहर तक

अमृत योग-05:44 से 15:18 घटी पल तक

सर्वार्थसिद्धि योग- 05:44 से 28:25 घटी पल तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.