Today Horoscope : इन राशि के लोगों को होगी धन की प्राप्ति, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
आज आप किसी कारण से तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें।
मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 10 August 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि सूर्य ग्रह की राशि है। इससे उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी बढ़ने की संभावना है। धूप में अत्यधिक तेजी रहेगी, आकाश में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के साथ भारी बारिश का अनुमान है। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार में कुछ तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवंं कुछ को हानि हो सकती है। राशियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने विस्तार से जानकारी दी। आज के राशिफल पर एक नजर...
मेष-आज आप किसी कारण से तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।
वृष-आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद करके घर पर ही रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंं।
कर्क-आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। पुराना निवेश आज आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।
सिंह-आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे, सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें तो अच्छा रहेगा।
कन्या-आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।
तुला-आज आप किसी कारण थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक-आज व्यापारी वर्ग को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों वर्ग को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
धनु-आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।
मकर-आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कुम्भ- आज आपको अपनी माता जी पिता जी का सहयोग प्राप्त होगा । यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं आज का दिन शुभ है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक, पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।
मीन-आज आपको विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, किसी पुराने मित्र से संपर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।
पंचांग
10 अगस्त 2021
दिन -मंगलवार
श्रावण शुक्ल पक्ष
तिथि -द्वितीया
व्रत-मंगलवार
शक 1942 संवत 2077
सूर्योदय -06:03
सूर्यास्त-18:39
नक्षत्र-मघा
योग -परिध
करण-बालव
चन्द्रमा राशि -सिंह
अग्निवास -पाताल
सूर्य नक्षत्र-पुष्य
अयन-उत्तरायण
गोल- दक्षिण
ऋतु-वर्षा ऋतु
दिग शूल - उत्तर दिशा
राहू काल -15:45से 17:25 शाम तक
अभिजीत मुहूर्त -12:02से 12:50 दोपहर तक
सिद्धि योग-18:06से 29:48 घटी पल तक
अमृत योग-05:48से 18:06 घटी पल तक