Move to Jagran APP

Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को म‍िल सकती है बुरी खबर, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Today Horoscope मिथुन- आज आप किसी रचनात्मक कार्य को पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 08:43 AM (IST)
Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को म‍िल सकती है बुरी खबर, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मकर-आज आप किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 17 July2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा कन्या राशि मे गोचर कर रहे हैं जोकि बुध की राशि है। इस कारण उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी अधिक होगी। बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहेां पर बूंदाबांदी अथवा हल्की बारिश हो सकती है। धूप में तेजी रहेगी, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ कुछ को हानि हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज आपको मेहनत का पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करेंगे, बड़ा काम करने का मन बनायेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

वृष- आज आप विवाद को बढ़ावा दें सकते है।  किसी परिचित व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़भाग अधिक होगी। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें, वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

मिथुन- आज आप किसी रचनात्मक कार्य को पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगी। दिन अच्छा रहेगा।

कर्क- आज आपकी स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदार से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

स‍िंंह- आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। माता का ध्यान रखेंं,  घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या- आज आपको कही से बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी आलस्‍य रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

तुला-आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होकर, स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति का रास्ता सुगम होगा । नौकरी में आराम रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक कार्य अथवा अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक- आज आपकी बहुत दिनों से बनी योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरे का सम्मान करें।

धनु-आज बहुत दिनों से डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। पड़ोसी से विवाद हो सकता है।

मकर-आज आप किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। गलत संगत से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुम्भ-आज आपको चोट व रोग से बाधा संभव है। किसी विवाद में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन-आज आपको कही से अच्छी एवं उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। भाई ,बहन का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

पंचांग 

17जुलाई 2021

दिन -शनिवार

आषाढ़ शुक्ल पक्ष

तिथि -अष्टमी

व्रत -गुप्त नवरात्र

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-चित्रा

योग -शिव

करण-विष्टि

चन्द्रमा राशि - कन्या

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पुनर्वसु

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - पूर्व दिशा

राहू काल -09:01से 10:44 पूर्वाहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:03से 12:51 अपराहन तक

राजप्रद योग-26:44से 29:35 घटी पल तक

सर्वार्थसिद्धि योग -25:32 से 29:35घटी पल तक 

यह भी पढ़ें :-

Family Love Story : हेड कांस्टेबल पिता ने प्यार के लिए क‍िया था मतांतरण, अब बेटा दूसरे संप्रदाय की किशोरी को लेकर फरार

रामपुर में नवाब खानदान की 2,651 करोड़ की संपत्ति के बंटवारे की योजना तैयार, सभी पक्षकारों को मिला हिस्सा

Rampur Nawab Family : मुकदमे में बीत गए 49 साल, फिर भी नहीं हो सका नवाब खानदान की संपत्ति का बंटवारा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.