Move to Jagran APP

Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को हो सकता है शारीरिक कष्‍ट, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Today Horoscope 07 july 2021 कर्क राश‍ि के लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन मशीनरी अथवा अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें नुकसान हो सकता है किसी से वाद- विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से विवाद हो सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 08:17 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 08:17 AM (IST)
Today Horoscope : इन राश‍ि के लोगों को हो सकता है शारीरिक कष्‍ट, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
कर्क-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 07 july2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा वृष राशि मे गोचर कर रहे हैंं। यह शुक्र की राशि है, इसके कारण उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी बढ़ने का अनुमान है। आकाश मंडल में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी अथवा भारी बारिश हो सकती है। धूप में तेजी रहेगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी, शेयर बाजार सामान्य रहेगा। आज त्रयोदशी युक्त प्रदोष व्रत है। भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करें, सभी मनोकामना पूर्ण होगी। कुछ राशियों को लाभ कुछ को हानि हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज आप आपने विवेक का प्रयोग करेंगे । कुछ समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। गुप्त शत्रु से भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक एवं सुखद रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध अथवा बड़े लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाणी मे मधुरता रहेगी

वृष- आप आपको नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन प्राप्त होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। सफल रहेगी ,व्यापार में  लाभ हो सकते हैं। उन्नति के मार्ग खुलेगे स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी।स्वास्थ्य खराब होने की सम्भावना है कुछ बनते कार्य में बाधा संभव है। वाणी मेंं सकारात्मकता रहेगी।

मिथुन- आज आपकी कुछ कानूनी अड़चन दूर होगी,  स्थिति अनुकूल रहेगी, व्यापारी वर्ग की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मन में दुख हो। व्यापार एवं व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में आराम रहेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी अथवा अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें नुकसान हो सकता है किसी से वाद- विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से विवाद हो सकता है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें सफल रहेंगे।

सिंह-आज अविवाहित लोगो को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। गुप्त शत्रु सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र, पूजा पाठ में रुचि जागृत होगी। किसी महान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज मेें सम्मान मिलेगा।

कन्या- आज आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय अथवा व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान एवं आलस्य महसूस करेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

तुला-आज आपको अपने परिवार के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया धन प्राप्त हो सकता है, पार‍िवार‍िक प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा काम करने की इच्छा बनेगी, सफल रहेंगे। भाग्य साथ देगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है

वृश्चिक-आज आप के सामने कोई बड़ा खर्च अचानक आएगा। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जिम्मेदारी ना लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें  चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

धनु-आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने की सम्भावना हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। वाहन चलाते समय सडक़ पर चलते हुए सावधान रहेंं।  लेन-देन में सावधानी रखें। नुकसान हो सकता है।

मकर-आज आपकी फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु का भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा, सफलता प्राप्त होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी जो कि लाभप्रद रहेगी।  व्यापारी वर्ग से लाभ होगा। नौकरी कार्य में कमी आयेगी। जोखिम न लें। नुकसान हो सकता है।

कुम्भ-आज आपका प्रयास सफल होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में जल्दबाजी न करें । पड़ोसी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

मीन- आज अचानक आपका स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। नकारात्मकताा से बचें।

पंचांग 

08 जुलाई 2021

दिन -बुधवार

आषाढ़ कृष्ण पक्ष

तिथि -त्रयोदशी

व्रत-प्रदोष१३

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-रोहिणी

योग -गण्ड

करण-गर

चन्द्रमा राशि -वृष

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-कृत्तिका

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल -उत्तर दिशा

राहू काल -12:26 से 14:10 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -12:02 से 12:50 दोपहर तक

प्रशस्त योग-05:29से 18:19 घटी पल तक 

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद में थाने की फर्जी मुहर लगाकर जमानतियों का कर दिया सत्यापन, पांच के खिलाफ मुकदमा

मुरादाबाद कम‍िश्‍नर की सराहनीय पहल, गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद करेगा चाइल्ड केयर फंड

अल्ट्रासाउंड में मृत शिशु को बता द‍िया जिंदा, मुश्किल से बची मह‍िला की जान, कार्रवाई के ल‍िए डीएम से श‍िकायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.