Move to Jagran APP

Today Horoscope : इन तीन राश‍ि के लोगों को आज रहना होगा सावधान, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

सिंह - आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 08:23 AM (IST)
Today Horoscope : इन तीन राश‍ि के लोगों को आज रहना होगा सावधान, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मेष -आज आप के कार्य में रुकावटें आएंगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 14 July2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि सूर्य ग्रह की राशि है। इसकेे कारण उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी अधिक होने का अनुमान है। आकाश मंडल में कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। धूप में तेजी रहेगी, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आ सकती है। प्‍लास्टिक और कागज की बनी वस्तु के भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा, कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को नुकसान हो सकता है।  राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज आप के कार्य में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष -आज आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

मिथुन- आज आप किसी धार्मिक सामाजिक , गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम नहीं है।

कर्क -आज आप का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ नहीं है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं है। वाणी पर विशेष ध्यान देंं।

सिंह - आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा।आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कन्या-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे। गुप्त शत्रु से सावधान रहेंं।

तुला - आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

धनु -आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

मकर -आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई -बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

कुम्भ -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा

मीन-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करेंं,  यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

पंचांग 

14जुलाई 2021

दिन -बुधवार

आषाढ़ शुक्ल पक्ष

तिथि -चतुर्थी

व्रत -गुप्त नवरात्र

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

योग -व्यतिपात

करण-विष्टि

चन्द्रमा राशि - सिंह

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-पुनर्वसु

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल -उत्तर दिशा

राहू काल -12:27से 14:10 अपराहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:03से 12:51 अपराहन तक 

यह भी पढ़ें :-

प्रेम‍िका से म‍िलने की ऐसी ललक, युवक ने साड़ी पहन क‍िया पूरा श्रृंगार, घूंघट हटते ही मच गया चोर का शोर

मुरादाबाद में मुर्दा जानवरों का मांस बेच रहे दुकानदार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

आजम खां को अस्पताल से सीतापुर जेल शिफ्ट करने पर पत्नी तजीन फात्मा खफा, कहा- जुल्म की इंतेहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.