सम्भल में मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
सम्भल जिले के सिरसी में मकान की छत गिरने से अफरातफरी मच गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्भल। जिले के सिरसी में नखासा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी में गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण मकान की छत भरभरा कर गिर गयी। जिसके नीचे तीन लोग दब कर घायल हो गये। गुरुवार को हुई झमझम बारिश से सिरसी के मुहल्ला चौधरियान स्टेशन रोड निवासी नसीम हैदर का कच्चा मकान है।
काफी तेज बारिश होने से बारिश का पानी मकान की नींव में चला गया था। शुक्रवार की दोपहर को कमजोर हुई नीव अचानक बैठ गयी, जिससे मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गयी। छत की मिट्टी के नीचे नसीम हैदर की पत्नी, बेटा और एक बेटी दब कर घायल हो गये। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों बड़ी मशक्कत के बात तीनों को मिट्टी के नीचे से निकाला और घायलों को सिरसी के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। छत की मिट्टी के नीचे घर मे रखा काफी सामान दब गया। जिससे घरेलु सामान टूट गया। गनीमत रही कि उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गये हुए थे। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। नसीम हैदर ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म कई बार भरे है, लेकिन उनका मकान अभी तक नहीं बना।