युवती से दुष्कर्म के बाद बदनाम करने की धमकी दे रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुगलपुरा थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में निवासी एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुगलपुरा थाने के मुहल्ला बरबलान निवासी फरमान उर्फ बट्टा ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित के उसके साथ प्रेम संबंध थे। लेकिन जब किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। बाद में युवक किशोरी को बदनाम करने की धमकी देने लगा। मुगलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित फरमान उर्फ बट्टा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।