चार महीने से किशोरी को परेशान कर रहा था युवक, पीडि़ता को धक्का देने के बाद छत से कूदकर भागा
Misdeed after luring किशोरी को छत के धकेलकर खुद भी कूदकर भाग गया। स्वजन के मुताबिक आरोपित चार महीने से उसे परेशान कर रहा था। घटना के बाद किशोरी ने सारी बात बताई है। वह घर से निकलने पर उसे लालच देकर अपने पास बुलाता था।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Misdeed after luring : थाना कटघर क्षेत्र में होली चौक भदौरा का रहने वाले जितेंद्र कुमार की आम शोहरत अच्छी नहीं है। वह चार महीने से किशोरी को परेशान कर रहा था। लालच देकर उससे बात करना चाहता था। शनिवार को देर शाम मौका लगते ही वह उसे घर के बाहर से बहलाकर अपने घर में ले गया। वहां, आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छत के धकेलकर खुद भी कूदकर भाग गया। स्वजन के मुताबिक आरोपित चार महीने से उसे परेशान कर रहा था। घटना के बाद किशोरी ने सारी बात बताई है। वह घर से निकलने पर उसे लालच देकर अपने पास बुलाता था।
शनिवार को आरोपित के घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर आरोपित ने किशोरी को लालच देकर बुला लिया। दरवाजे पर आते ही उसे घर के अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर लिया। देर शाम तक किशोरी का पता नहीं लगा तो स्वजन उसे तलाशते हुए जितेंद्र कुमार के घर पहुंचे थे। स्वजन के साथ मुहल्ले के अन्य लोग भी थे। घर के बाहर शोर-शराबा सुनकर जितेंद्र ने किशोरी को छत से धकेलकर खुद भी छलांग लगा दी। किशाेरी के छत से गिरा देने पर शरीर में कई स्थानों पर चोट लगी है। उसके सिर में भी गंभीर चोट है। लेकिन, आरोपित चोट लगने के बाद भी भाग गया। मुहल्ले के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह चकमा देकर गलियों में होकर भाग निकला। किशोरी ने अस्पताल पहुंचने पर सारी बात स्वजन को बताई। प्रभारी निरीक्षक कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि विवेचना में जो तथ्य आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।