Move to Jagran APP

सम्भल में सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले को पीट-पीटकर मार डाला Sambhal News

नखासा थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 14 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बीस दिन में उसने दो बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 12:58 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 06:10 AM (IST)
सम्भल में सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले को पीट-पीटकर मार डाला Sambhal News
सम्भल में सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले को पीट-पीटकर मार डाला Sambhal News

सम्भल, जेएनएन । नखासा थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 14 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बीस दिन में उसने दो बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की तो परिजनों ने हैवान पिता को पकड़कर लाठी डंडों से पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पांच साल पहले फीरोजाबाद जनपद के सिरजागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा से शादी की थी। महिला के तीन बेटी और एक बेटा था। इनमें एक बेटी 16, दूसरी 14 और तीसरी बेटी नौ साल की है। दो माह से पिता अपनी 14 साल की सौतेली बेटी पर गलत नजर रखने लगा। करीब 20 दिन पहले घर पर कोई नहीं था। बेटी अकेली थी तो पिता ने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में बेटी चुप रही। कुछ दिन बाद फिर रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सौतेली बेटी गुमसुम रहने लगी। एक हफ्ते पहले बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई। शुक्रवार सुबह महिला घर के बाहर गई थी। इस बीच बेटी अकेली थी। उसके ताऊ व चाचा कमरे में थे। आरोप है कि पिता ने दुष्कर्म करने की नीयत से बेटी को दबोच लिया। उसकी चीख सुनकर उसकी मां पहुंच गई। महिला ने अपने देवर व जेठ को बुला लिया। सभी ने आरोपित पिता को पकड़कर लाठी डंडों से पीट दिया। आसपास के लोगों ने भी आरोपित को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित पिता को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि पिता ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.