इकलौते बेटे की अकाल मौत से टूट गई थी प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी, दरवाजा बंद कर खुद को मार ली थी गोली
Wife of the collectorate officer committed suicide मुरादाबाद कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी ने खुद को गोली से उड़ा लिया था। महिला का शव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बंद कमरे से बरामद हुआ था।
मुरादाबाद, जेएनएन। Wife of the collectorate officer committed suicide : मुरादाबाद कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी ने खुद को गोली से उड़ा लिया था। महिला का शव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बंद कमरे से बरामद हुआ था। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है है कि इकलौते बेटे की मौत से महिला लगातार अवसाद में चल रही थी। इसकी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहसवीर सिंह के मुताबिक कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने मोबाइल फोन पर फोन किया। बताया कि उनकी पत्नी शालिनी शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। महिला का खून से लथपथ शव ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बी 120 फ्लैट में पड़ा है। थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला का शव स्टोर रूम के दरवाजे पर बालकनी की तरफ पड़ा मिला। घटनास्थल से पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की। रिवाल्वर में चार गोलियां मिलीं। जबकि मृत महिला की दाहिनी कनपटी पर गोली के निशान पड़े मिले। थाना प्रभारी ने पुलिस की फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। कुछ ही देर में एएसपी अनिल यादव मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद करीब तीन बजे वह कलेक्ट्रेट से खाना खाने घर पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बार-बार काल के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तब अपार्टमेंट के गार्ड की मदद से वह दरवाजा खोल सके। अंदर उनकी पत्नी का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला। प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक इकलौते पुत्र की अकाल मौत से शालिनी लंबे समय से अवसाद की शिकार थी। अवसाद में आकर पत्नी ने खुदकुशी की है। हालांकि घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :-