Move to Jagran APP

होटल के रूम नंबर 122 में 17 घटे तक दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा

मुरादाबाद (जेएनएन): दो माह तक छात्रा को फेसबुक फ्रेंड बनाकर दोस्तों के हवाले कर दिया। उसके

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 07:14 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 07:14 AM (IST)
होटल के रूम नंबर 122 में 17 घटे तक दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा
होटल के रूम नंबर 122 में 17 घटे तक दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा

मुरादाबाद (जेएनएन): दो माह तक छात्रा को फेसबुक फ्रेंड बनाकर दोस्तों के हवाले कर दिया। उसके बाद होटल के रूम नंबर 122 में 17 घटे तक छात्रा के साथ मनमानी की गई। छात्रा को इतनी शराब पिलाई की वह चलने की हालत में भी नहीं रह गई थी। छात्रा को आरोपित बर्थ-डे पार्टी का बहाना बनाकर ले गए थे, जिसमें कहा गया कि परिवार के बाकी सदस्य भी पार्टी में शामिल होंगे। आरोपित बार-बार छात्रा को बताते रहे कि परिवार के बाकी सदस्य भी पहुंचने वाले हैं, साथ ही उसे शराब पिलाते रहे। ये है पूरा मामला

loksabha election banner

दिल्ली रोड स्थित होटल के अंदर कक्षा दस की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पुलिस महकमे को भी शर्मसार कर दिया है। सिपाही की शह पर ही पूरे मामले का ताना-बाना तैयार किया गया था। छात्रा का यहा तक कहना है कि कई बार उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। सिपाही ने कहा था कि पुलिस का पूरा मामला वह खुद मैनेज कर लेगा। सिपाही देवेंद्र के साथ दुष्कर्म का दूसरा आरोपित विवेक चिडिय़ा टोला का रहने वाला है, जो अच्छे परिवार को ताल्लुक रखता है। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया। छात्रा के साथ इस कृत्य को देखकर परिवार के लोगों ने भी रात में उससे किनारा कर लिया था, इसके चलते छात्रा को चाइल्ड लाइन में रखा गया है। हालाकि बाद में परिवार के लोग छात्रा के पक्ष में आ गए। छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपित बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में पीड़ित पिता ने मामले को लखनऊ तक उठाने की बात कही है। उनका कहना है कि पूरे मामले को लखनऊ में अफसरों के सामने खुद जाकर रखेंगे।

दस दिन पहले भी दिल्ली ले गए थे

छात्रा को दस दिन पहले भी मनोज की कार में सवार होकर विवेक और देवेंद्र दिल्ली पीवीआर में शॉपिंग कराने के लिए ले गए थे। वहा से उसे बर्थडे पार्टी में पहनने के लिए ड्रेस दिलवाने की बात कही गई थी। हालाकि, छात्रा का कहना है कि उसने दिल्ली में शॉपिंग नहीं की। दिल्ली में उसके साथ आरोपितों ने कोई गलत काम भी नहीं किया था। इसी के चक्कर में आकर पीड़िता उनकी बर्थ-डे पार्टी में भी शामिल होने के लिए आ गई थी। देवेंद्र, मनोज और विवेक हिरासत में

मामला गंभीर होने के बाद पुलिस ने रातभर दबिशें डालकर मनोज और विवेक को उनके घर मानसरोवर से पकड़ लिया है। देवेंद्र को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। तीनों से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की है। साथ ही सचिन और अश्वनी की धरपकड़ की जा रही है। एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि छात्रा के बयानों के आधार पर दो युवकों ने उसके साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना तेजी से कर रही है। साथ ही इसकी मानीटरिंग खुद एएसपी कर रही है। फेसबुक पर दोस्त बनाकर फंसाते थे लड़किया

सिपाही समेत पाच युवकों का एक ग्रुप हैं, जो फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर लड़कियों को फंसाते है। सबसे अहम बात है कि यह ग्रुप कम उम्र की लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें ऊंचाई छूने के सपने दिखाते है। पीड़ित छात्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ है। आरोपित उससे दोस्ती का वास्ता देकर दस दिन पहले दिल्ली तक ले गए थे। अहम बात यह है कि छात्रा से सबसे पहले अश्वनी ने दो माह पहले दोस्ती की थी। उसके बाद उसने सचिन से दोस्ती कराई और छात्रा के फ्रेंड सर्किल से हट गया। इतना ही नहीं सचिन ने फिर विवेक उर्फ दुष्यंत से दोस्ती करा दी। विवेक अपने मुंह बोले भाई सिपाही देवेंद्र से छात्रा को मिलाता है। तभी विवेक और देवेंद्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्लान तैयार किया। अहम बात यह है कि होटल के अंदर से छात्रा को बदहवास हालत में रात को दोनों युवक कहीं अन्य स्थान पर भी ले गए थे। सुबह होने पर दोबारा से होटल लेकर आए थे। होटल की सीसीटीवी फुटेज आरोपितों की करतूत को बया कर रही है। मनीष भी इसी ग्रुप का हिस्सा है

होटल का कमरा रूड़की के मनीष के नाम से बुक था। हैरत की बात यह है कि सिपाही ने खुद का पद बताकर होटल में कमरा बुक कराने की रकम में भी छूट कराई थी। रविवार की दोपहर को ही कमरा 24 घटे के लिए बुक किया था। बताया गया कि बर्थ-डे पार्टी है, जिसमें दोस्त मस्ती करेंगे। इसी के चलते होटल स्टाफ ने भी कमरे में आने जाने वालों को टोका तक नहीं है। हालाकि पुलिस अब रुड़की के मनीष की भी तलाश कर रही है। रातभर बाकी आरोपितों की धरपकड़ को दबिशें डाली जा रही है। सिपाही की करतूत से खाकी शर्मसार

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही देवेंद्र सिंह निवासी मानसरोवर की करतूत से खाकी शर्मसार हो गई। सिपाही ने मर्यादा को लाघते हुए छात्रा से होटल के अंदर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। सिपाही देवेंद्र सिंह का दुस्साहस देखकर अफसर भी हैरत में है। सिपाही ने रईसजादों की एक मंडली तैयार की हुई थी, जिसमें विवेक निवासी चिडिय़ा टोला को भाई कहता था। उसके साथ रुड़की का मनीष भी था, जिसकी आइडी पर होटल बुक किया गया था। यानी साफ है कि पूरा गेम प्लान करने के बाद ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मनीष होटल बुक कराने के बाद ही निकल गया था। हालाकि पुलिस मनीष को भी विवेचना का हिस्सा बनाएगी। होटल से मनीष की आइडी भी कब्जे में ले ली गई है। साथ ही सिपाही देवेंद्र की इस करतूत को लेकर महकमा शर्मसार है। पीड़िता ने 161 सीआरपीसी के बयान में देवेंद्र और विवेक पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज में भी देवेंद्र साफ नजर आ रहा है। कप्तान का कहना है कि विवेचना में तथ्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई भी पूरी की जाएगी। पहले भी खाकी कर पर लगे हैं बदनुमा दाग

देवेंद्र सिपाही की ओर से दुष्कर्म की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सम्भल में थाने के अंदर दारोगा पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। अफसरों की ओर से इस मामले में कड़ी कार्रवाई भी की जा चुकी है। उसके बाद भी पुलिसकर्मी सुधार नहीं रहे है, जबकि पुलिसकर्मियों को अनुशासन को लेकर डीजीपी से लेकर कप्तान तक सभी प्रयास कर रहे थे। थानों की दशा तक सुधारी जा रही है। ताकि पुलिसकर्मियों के बर्ताव में बदलाव आए। इन वारदातों ने झुकाया सिर

12 मई 2018 को सम्भल में दारोगा ने थाने के अंदर किशोरी के कपड़े उतरवाकर छेड़छाड़ की थी। अप्रैल 2017 में सिविल लाइन एरिया में कक्षा नौ की छात्रा से अश्लीलता करने पर आरक्षी धीरेंद्र शाक्य को सस्पेंड कर दिया था। जून 2017 को मूंढपाडे के गाव सहरिया में सिपाही हरऔरवीर सिंह और उसके दोस्त अश्वनी पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छात्रा के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

छात्रा का देर शाम जिला महिला अस्पताल में मेडिकल करा दिया था। हालाकि अभी छात्रा का एक्स-रे रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। प्रथम जाच में महिला डाक्टर ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि कर दी है। विवेचक रतनेश ने बताया कि मेडिकल का अवलोकन किया जाएगा। प्रथम जाच में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ चुका है। छात्रा के बुधवार को अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद परिवार के लोगों को सौंप दी जाएगी। दज किया गया केस:एसएसपी

छात्रा के परिजनों की ओर से अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा के मिल जाने पर उसके बयानों में सिपाही और उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, सिपाही को प्रथम जाच रिपोर्ट के आधार पर सस्पेंड कर हिरासत में लिया है। विवेचना के बाद सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ बाकी आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।

जे रविन्दर गौड, एसएसपी रक्षक भी भक्षक हो गए, किस पर करे एतबार

होटल में दुष्कर्म की वारदात बता रही है समाज किस दिशा में जा रहा हैं, जब रक्षक ही भक्षक बन गए। ऐसे में दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई हो। साथ ही उन्हें सजा भी मिले। ताकि इस प्रकार का कृत्य करने से आरोपितों की रूह काप जाए।

रीता सिंह, अध्यक्ष आल इंडिया वूमेन काफ्रेंस यदि कोई व्यक्ति दुष्कर्म जैसा घिनौना कृत्य करता है, तो वो सामान्य नहीं होता। उसमें भी पुलिसकर्मी यदि दुष्कर्म करें तो जनता का भरोसा भी टूट जाता है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि बेटिया घर से बाहर सुरक्षा महसूस कर सकें ।

डा. बबीता गुप्ता, आइएमए अध्यक्ष

----------

सिपाही को कानून व्यवस्था की सीढ़ी माना जाता है। सिपाही के कंधों पर ही कानून व्यवस्था का बोझ होता है। यदि सिपाही ही दुष्कर्म करें तो बेटिया खुद को असुरक्षित महसूस करेंगी। सिपाही के इस कृत्य ने पूरे महकमे को शर्मसार किया है। ऐसे में बर्खास्तगी की सजा भी मिले।

डा. सुंगधा मिश्रा, नारी उत्थान केंद्र सदस्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.