Move to Jagran APP

संविदा कर्मचारियों के हड़ताल के कारण मुरादाबाद में कम हो गई कोरोना टीकाकरण की रफ्तार

एनएचएम संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार आंदोलन की वजह से टीकाकरण बेपटरी हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संभालने के लिए नियमित कर्मचारियों के कंधों पर कमान रख दी है। प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक टीकाकरण हो जाए।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 12:56 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 12:56 PM (IST)
संविदा कर्मचारियों के हड़ताल के कारण मुरादाबाद में कम हो गई कोरोना टीकाकरण की रफ्तार
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर किया जा रहा सतर्क।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के देश में मरीज मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है। जिले का 2363233 का लक्ष्य है। लेकिन अभी तक हम सिर्फ 1707651 को ही प्रथम डोज लगा पाए हैं। अभी 655,582 लोगों को प्रथम डोज से बाकी हैं। नए वेरिएंट की देश में दस्तक के बाद सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ चुकी है।

loksabha election banner

एनएचएम संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार आंदोलन की वजह से टीकाकरण बेपटरी हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संभालने के लिए नियमित कर्मचारियों के कंधों पर कमान रख दी है। प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक टीकाकरण हो जाए। शनिवार को 7984 को डोज लगाई गई। कुल 23,93,672 लोगों को टीका लग चुका है। जिन्होंने अभी भी टीका नहीं लगवाया है। उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। इसके बाद उन क्षेत्रों का लक्ष्य तय करके उन्हें जागरूक किया जाएगा। टीका लगवाने के फायदे बताए जाएंगे। उन्हें यह भी जानकारी दी जाएगी कि टीका लगवाने के बाद संक्रमण का खतरा नहीं के बराबर होगा।

तारीख,                   टीकाकरण

4 दिसंबर,                7984,

3 दिसंबर,                12046,

2 दिसंबर,                10193,

1 दिसंबर,                 7943,

30 नवंबर,                 14412,

29 नवंबर,                 26489,

28, नवंबर,                15836,

27 नवंबर,                  32157,

26 नवंबर,                    34716,

25 नवंबर,                    37321,

24 नवंबर,                     39992,

टीकाकरण को लेकर नियमित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। कुछ बेहतर परिणाम निकलकर आए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि लोग खुद से केंद्रों पर पहुंचें। जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सके।

डा. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

तीन दिन कर्मचारियों की वजह से टीकाकरण प्रभावित हुआ था। शुक्रवार से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। लोगों से अपील है कि जिला पुरुष और महिला अस्पताल के अलावा अरबन हेल्थ सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचें।डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.