Move to Jagran APP

र‍िश्‍तेदार ने क‍िया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

पीड़िता के ननदोई की नजर उस पर गड़ गई। वह ससुरालियों को महिला के खिलाफ उकसाने लगा। ससुराली मारपीट करने लगे। नौ अक्टूबर को ननदोई आया और उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 04:27 PM (IST)
र‍िश्‍तेदार ने क‍िया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
पति ने तीन तलाक दे दिया, फिर घर से निकाल दिया।

मरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने जब पति को बताया कि ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है, तो आरोपित ने तीन तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

पीड़िता के मुताबिक आठ साल पहले उसका निकाह रामपुर के चौकी सैफनी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ। ससुरालियों ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग की। महिला ने जब इन्कार किया, तो उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। ससुर, सास, जेठ व जेठानी शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उत्पीड़न बढ़ा तो महिला ने मायके वालों को जानकारी दी। पंचायत में समझौता हो गया। इस बीच पीड़िता के ननदोई की नजर उस पर गड़ गई। वह ससुरालियों को महिला के खिलाफ उकसाने लगा। ससुराली मारपीट करने लगे। नौ अक्टूबर को ननदोई आया और उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। महिला ने वाकये से पति को अवगत कराया तो ससुराली भड़क गए। उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दरम्यान पति ने तीन तलाक दे दिया। फिर घर से निकाल दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.