महिला का पति है चालक, घर में छह देवर करते हैं छेड़खानी, एक ने की शर्मनाक हरकत, एसएसपी कार्यालय पहुंची पीडि़ता
Molestation at home with lady महिला उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैंं। तीन तलाक से पीड़ित दो महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। तहरीर देकर बताया कि दहेज लोभी पतियों ने उन्हें तीन तलाक दे दिया है।
मुरादाबाद, जेएनएन। महिला उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैंं। तीन तलाक से पीड़ित दो महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। तहरीर देकर बताया कि दहेज लोभी पतियों ने उन्हें तीन तलाक दे दिया है। जबकि एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। दोनों पीड़ितों की गुहार पर एसएसपी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।
भोजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के मुताबिक पति चालक है। छह देवर आए दिन उससे छेड़छाड़ करते हैं। 30 मार्च को पति वाहन लेकर घर से निकला। रात करीब दस बजे एक देवर घर में घुस गया। देवर ने महिला संग दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आपबीती पति से कही। पति ने पुलिस से शिकायत पर तीन तलाक की धमकी दी। विरोध पर पति ने महिला की पिटाई की। तब पीड़िता मायके लौट आई। दो अप्रैल को पीड़िता की रिश्तेदार की मौत हो गई। दफन में पति व देवर शामिल होने पहुंचे। तब मायके वालों ने उनसे पूछताछ की। इस दोनों आरोपित भड़क गए। तीन तलाक देकर पति व देवर मौके से भाग निकले। भोजपुर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई से किनारा कस लिया। उधर मुगलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि मुहल्ले के ही अब्दुल वारी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। परिवार वालों से बगावत कर उसने प्रेमी संग निकाह कर लिया। निकाह से पहले वह घर से एक लाख रुपये व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई थी। निकाह बाद पति और ससुराल दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। उत्पीड़न से परेशान महिला मायके आकर रहने लगी। पुलिस में शिकायत पर ससुराली भड़क गए। पति ने ससुराल आकर पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भोजपुर व मुगलपुरा पुलिस को आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें :-
Road Accident : नेशनल हाईवे पर सब्जी से भरी मैक्स पलटी, अमरोहा के दो किसानों की मौत, एक गंभीर