अमरोहा में मजदूर ने बिना हाथ धोए खा लिया तंबाकू, चली गई जान Amroha News
सब्जी के खेत में कीटनाशक का किया था छिड़काव। सफाई में लापरवाही बरतने पर चली गई जान। परिजनों में कोहराम।
अमरोहा, जेएनएन। जिले के बछरायूं में जरा सी असावधानी हरियाणा में सब्जी फार्म हाउस में नौकरी कर रहे क्षेत्रीय मजदूर की मौत का कारण बन गई। यहां कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद मजदूर ने बिना हाथ धोए तरबूज व खैनी तंबाकू का सेवन कर लिया। इससे हालत बिगडऩे के बाद उसकी मौत हो गई। शव देर शाम तक गांव नहीं पहुंचा था।
यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के गांव ईश्वर देवा में पूरन ङ्क्षसह का परिवार रहता है। पूरन ङ्क्षसह का बड़ा बेटा राजकुमार व छोटा बेटा सोमवीर हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित एक सब्जी फार्म में मजदूरी करते हैं। सोमवार को सोमवीर ने फार्म हाउस में लगी सब्जियों पर कीटनाशक का छिड़काव किया। इसके बाद उसने बिना हाथ धोए फार्म हाउस पर लगे तरबूज खा लिया। बिना हाथ धोए खैनी तंबाकू खा ली।
हालत बिगडऩे पर मची अफरातफरी
इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगडऩे पर उसे वहां के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की मौजूदगी में सोमवीर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा था।