Move to Jagran APP

कोरोना से मुक्ति को गायत्री परिवार ने आनलाइन कराया घर घर में यज्ञ, मुरादाबाद के 11 हजार लाेगाें ने डाली आहुति

Shantikunj Haridwar News अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत देश के लाखों घरों में एक साथ एक समय में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 03:30 PM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 03:30 PM (IST)
कोरोना से मुक्ति को गायत्री परिवार ने आनलाइन कराया घर घर में यज्ञ, मुरादाबाद के 11 हजार लाेगाें ने डाली आहुति
कोरोना से मुक्ति को गायत्री परिवार ने आनलाइन कराया घर घर में यज्ञ

मुरादाबाद, जेएनएन। Shantikunj Haridwar News : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत देश के लाखों घरों में एक साथ एक समय में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के जरिए कोरोना संक्रमण को हराने को शहर से हजारों लोगों ने घर में रहकर यज्ञ किया। और महामारी की समाप्ति को प्रार्थना की गई। जनपद मुरादाबाद में करीब ग्यारह हजार घरों में गायत्री यज्ञ हुआ।

loksabha election banner

गायत्री परिवार मुरादाबाद के जिला संयोजक आइपी सिंह ने बताया कि गायत्री ज्ञान मंदिर बुद्धि विहार, प्रज्ञा पीठ, चेतना केंद्र, कान्हा गोसेवा केंद्र पर जड़ी बूटियों से मिश्रित हवन सामग्री से गायत्री एवं महामृत्युंजय मंत्र से यज्ञ में आहुतियां दीं। उत्तम स्वास्थ्य, वातावरण के परिशोधन एवं महामारी के खात्मे के लिए विशेष प्रार्थना की गई। गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ कर्मकांड को सुविधाजनक रूप में प्रस्तुत किया गया।

मोबाइल पंडित एवं आनलाइन वीडियो द्वारा भी यज्ञ संपन्न कराए गए। महिला मंडल बुद्धि विहार की ओर से आनलाइन कर्मकांड के संचालन से घरों में एक साथ यज्ञ किया गया गायत्री परिवार शाखा न्यू सिविल लाइन जेल के पीछे की संयोजिका संतोष सैनी व रजनी अग्रवाल ने मोबाइल पंडित द्वारा क्षेत्र में यज्ञ कराया। कटघर क्षेत्र में दिनेश शर्मा द्वारा भी मोबाइल पंडित के माध्यम से यज्ञ कराया गया।

गायत्री परिवार ट्रस्ट के डाॅ. लवलेश चंद्र, लाइनपार में मुरारीलाल, सुनील वेदांती, जेएन सुयाल, प्रेमलता सक्सेना द्वारा वन औषधियों से मिश्रित हवन सामग्री से आहुतियां प्रदान की गई। रामगंगा विहार में सुधीर शर्मा, यशवीर सिंह, पूनम कुमारी द्वारा भी यज्ञ कराया गया।

गृहे गृहे गायत्री यज्ञ आयोजन में गायत्री परिवार के परिजनों के साथ ही श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति, लाइनपार विकास समिति, प्रेम नगर विकास समिति, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक जागरण मंच, पर्यावरण मित्र समिति, आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस, सर्व प्रयास, जागृति केंद्र के परिजनों ने भी यज्ञ आयोजन में भागीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.