Move to Jagran APP

अब बड़े बकाएदारों पर निगम कसेगा शिकंजा

नगर निगम अब बड़े बकाएदारों से टैक्स वसूली की तैयारी तेज करेगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक 18 नवंबर को होने के बाद 20 से टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। एक लाख से ऊपर के बकाएदारों से टैक्स वसूली की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 01:49 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 01:49 AM (IST)
अब बड़े बकाएदारों पर निगम कसेगा शिकंजा
अब बड़े बकाएदारों पर निगम कसेगा शिकंजा

मुरादाबाद : नगर निगम अब बड़े बकाएदारों से टैक्स वसूली की तैयारी तेज करेगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक 18 नवंबर को होने के बाद 20 से टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। एक लाख से ऊपर के बकाएदारों से टैक्स वसूली की जाएगी। पिछले साल एक लाख से ऊपर के करीब 400 बड़े बकाएदार चिह्नित किए गए थे, जिन्होंने कई सालों से टैक्स जमा नहीं किया था। इनमें कोरोना लॉकडाउन से पहले करीब एक करोड़ रुपये की वसूली हो गई थी। लॉकडाउन के बाद से वसूली बंद हो गई। इस कारण नगर निगम की वसूली बेहद खराब स्थिति में है। अभी तक मात्र 14 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने में मात्र चार महीने शेष हैं लेकिन, शासन से लक्ष्य 39 करोड़ रुपये का मिला है। नगर निगम चार महीने में करीब 30 करोड़ रुपये की वसूली करने का दावा कर रहा है। पूर्व में बड़े बकाएदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक के बाद टैक्स वसूली को अभियान चलेगा। 20 नवंबर शुरू करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है। बोर्ड बैठक में पार्षद लेंगे कोरोना काल के खर्च का हिसाब

loksabha election banner

मुरादाबाद : त्योहारी सीजन की खुमारी उतरने के बाद नगर निगम ने बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर निगम के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसमें महापौर विनोद अग्रवाल की ओर से एजेंडा जारी किया जाएगा। इसी एजेंडे और पिछली नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठे मुद्दों की पुष्टि होगी। पार्षद कोरोना काल में हुए खर्च के अलावा नगर निगम की आय और व्यय का हिसाब भी लेंगे।

पांच फरवरी के बाद अब 18 नवंबर को बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में 2020-21 का प्रस्तावित बजट भी पास होना है। कार्यकारिणी में यह बजट अनुमोदित हो चुका है लेकिन, मार्च के बाद अभी तक बोर्ड बैठक नहीं होने से पास नहीं हो पाया है। पांच फरवरी के बाद नगर निगम बोर्ड बैठक होने के कारण तमाम मुद्दे उठेंगे। सपा, कांग्रेस और बसपा के पार्षद ही नहीं भाजपा पार्षद भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को उठाने की तैयारी कर चुके हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक 18 नवंबर को होगी। एजेंडा सभी पार्षद व नगर निगम अफसरों को भिजवा दिया है। पिछली बोर्ड बैठक की पुष्टि पर अधिक फोकस रहेगा। शहर के विकास के लिए पार्षदों के मुद्दे भी सुने जाएंगे।

संजय चौहान, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.