Move to Jagran APP

घर में सो रहा था परिवार, आधी रात गिर गया मकान, छह लोग दबे Amroha News

गुुरुवार की रात आंधी बारिश ने जहां ठंडक बढ़ा दी वहीं अमरोहा में मकान गिरने से छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 10:40 AM (IST)
घर में सो रहा था परिवार, आधी रात गिर गया मकान, छह लोग दबे  Amroha News
घर में सो रहा था परिवार, आधी रात गिर गया मकान, छह लोग दबे Amroha News

अमरोहा। गजरौला में आंधी बारिश से एक मकान भराभर गिर गया। मकान के मलबे में परिवार के छह लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मलबे में दबे परिवार के लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

prime article banner

यह है पूरा मामला 

नगर के मुहल्ला नगर निवासी अब्दुल अजीज के पुत्र शान मुहम्मद का सीमेंट की चादरों का मकान बना हुआ था। गुरुवार की रात शान मुहम्मद अपनी पत्नी रिहाना चार बच्चे सुल्तान, सुल्ताना, सानिया, दरक्षा के साथ मकान के अंदर सो रहा था। करीब 12:00 बजे आई तेज आंधी में बारिश से मकान भराभर करता हुआ ध्वस्त हो गया। 

मच गई चीख-पुकार

मकान के मलबे में परिवार के सभी लोग दब गए चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई उन्होंने मुश्किल से मलबे में दबे लोगों को निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। उधर आंधी से कई जगह बड़े पेड़ भी गिर गए जिन से यातायात प्रभावित रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.