Move to Jagran APP

झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा

मुरादाबाद : सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल रैली का अमरोहा जनपद में पहुंचन

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 03:57 PM (IST)
झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा
झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा

मुरादाबाद : सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल रैली का अमरोहा जनपद में पहुंचने पर जोया में सपा विधायक व लोक-लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली के नेतृत्व में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। जबकि पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने रैली में शामिल होकर 20 किमी साइकिल चलाई। यहां अतुल प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा संगठन को मजबूत करें।

loksabha election banner

सहारनपुर जनपद से शुरू हुई यह यात्रा पहुंचेगी दिल्ली

युवा सपा नेता अतुल प्रधान साइकिल यात्रा लेकर निकले हैं। सहारनपुर जनपद से शुरू हुई यह यात्रा दिल्ली पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा के अमरोहा पहुंचने पर सपाइयों ने जोया में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाज को एकता का संदेश देना है। देश सबका है। समाज के बीच दरार पैदा करने वाली भाजपा को नकार दीजिए।

भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है

सपा विधायक व लोक-लेखा समिति के सभापति महबूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा की करारी हार तय है।

राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने भी 20 किमी साइकिल चलाई

पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर भी हाईवे पर चौधरपुर गांव से रैली में शामिल हुए तथा अतरासी तक 20 किमी. साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। भाजपा ने वादे किए थे कि 15 लाख रुपए हर व्यक्ति के खाते में आएंगे, वह भी जुमला निकला। किसानों की कर्जमाफी के नाम पर मजाक किया गया है।

रैली के स्वागत में यह- यह रहे शामिल

स्वागत में जिलाध्यक्ष सुखवीर ¨सह यादव, नगराध्यक्ष डॉ.आफताब सैफी, नगराध्यक्ष जोया अंसार अहमद, पूर्व चेयरमैन जाहिद हुसैन, अजीम अहमद, फैसल जफर, धर्मपाल ¨सह, भोलू सैफी, महफूज अली, मुशर्रफ अली, साजिद अली, आलम लतीफ, कमर नकवी, अंकित यादव, मोहम्मद फैसल, शकील अहमद, यूसुफ कुरैशी, शाहनवाज अंसारी, अतीक अहमद, मुजम्मिल चौधरी, शाहिद खेड़ी, चौधरी चंद्रपाल ¨सह, विजय यादव, जितेंद्र ¨सह, अर¨वद कसाना, चंद्रपाल कसाना, नजाकत चौधरी, मशहूर चौधरी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.