बीएम सिंह बोले अच्छे दिन लाने वालों की सरकार में किसानों के बुरे दिन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम सिंह ने मोदी और योगी सरकार पर निशाने साधे।
मुरादाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम सिंह ने शनिवार को मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वह सम्भल जिले के चन्दौसी में जिला संयोजक करतार सिंह के आवास पर पहुंचे थे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने वालों की सरकार में किसानों के बुरे दिन आ गए हैं। या तो करो किसानों का कर्जामाफ, नहीं तो सत्ता से हो जाओगे साफ
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेताया कि या तो किसानों को कर्जमुक्त कर दो, नहीं तो सत्ता से ही साफ हो जाओगे। कहा कि सरकार को पाच वर्ष होने वाले हैं। अब हम तराजू लेकर नापतोल करेंगे कि जो कहा था वह हुआ या नहीं। किसान अपना हक किसी भी सरकार से मागने का काम नहीं करेगा बल्कि सरकारों से छीनेगा। देश के 203 संगठन एक जुट हो गए है। दिल्ली में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित आदोलन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि नवंबर माह में दिल्ली में लाखों किसान जुटेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। अब भी किसान एक साथ आकर अपना हक नहीं ले सका तो फिर कभी भी हक नहीं मिलेगा।
धोखा दिया जा रहा है किसानों को उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना मुनाफा जोड़कर देने की बात कही थी। अब देने के लिए तैयार हुए हैं, लेकिन इस बार भी किसानों को धोखा ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ साथियों ने लोकसभा व राज्यसभा के अंदर कुछ बिल पेश किए हैं। उस बिल के अनुसार ही हमें लागत का डेढ़ गुना मुनाफा जोड़कर सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा कि हम कर्जमाफ करवाकर सरकार से भीख नहीं माग रहे हैं। सरकारों को लागत डेढ़ गुना मुनाफा जोड़कर देना चाहिए था जो नहीं दिया। अभी तक नहीं हुआ किसानों का गन्ना भुगतान उन्होंने कहा कि जो बिल हमने पेश किया था। उस बिल के समर्थन में देश की 21 पार्टिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 100 दिन पहले कहा था कि दस दिन के अंदर सभी किसानों का गन्ना भुगतान हो जाएगा, लेकिन अभी तक भी भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अब तो हमारे मुख्यमंत्री वैद्य बन गए हैं। कहते हैं कि गन्ने की बुआई मत करो। इससे शुगर होता है। उन्होंने किसानों से 28 से 30 नवंबर तक दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया।