Move to Jagran APP

मुरादाबाद में लाावर‍िस कुत्‍तों का आतंक, ज‍िला अस्‍पताल में रोजाना पहुंच रहे 40 मरीज

शहरी क्षेत्र के साथ ही देहात के इलाकों में आवारा आतंक की वजह से बच्चों का घरों से निकलना मुहाल हो चुका है। नगर पालिका और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 03:13 PM (IST)
मुरादाबाद में लाावर‍िस कुत्‍तों का आतंक,  ज‍िला अस्‍पताल में रोजाना पहुंच रहे 40 मरीज
जिला अस्पताल इमरजेंसी में पहुंचे कुत्ता काटे के मरीज।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ आवारा आतंक बढ़ गया है। शहरी क्षेत्र के साथ ही देहात के इलाकों में आवारा आतंक की वजह से बच्चों का घरों से निकलना मुहाल हो चुका है। नगर पालिका और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दलपतपुर और मूंढापांडे से दो बच्चों को एंटी रेबीज डोज लगवाने के लिए लाया गया था।

loksabha election banner

दलपतपुर के आठ वर्षीय सुशांत की टांग में कुत्‍ते ने दांत मार दिए थे। वहीं मूंढापांडे के रहने वाले 11 वर्षीय केशव प्रजापति को उस समय कुत्‍ते ने काट लिया जब वो अपने पिता को खेत पर खाना देने के लिए जा रहा था। दोनों बच्चों के जिला अस्पताल इमरजेंसी में टिटनेस इंजेक्शन लगवाने के बाद सोमवार को एंटी रेबीज डोज के लिए ओपीडी में बुलाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 35 से 40 नए मरीज कुत्ते काटे के आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर देहात क्षेत्र के हैं।

तारीख,                सीएचसी-पीएचसी,          कुत्ते काटे के मरीज,

1 से 26 जून,         ठाकुरद्वारा,                  110,

1 से 26 जून,           डिलारी,                      170,

1 से 26 जून,           भोजपुर,                     167,

1 से 26 जून,           बिलारी,                      249,

1 से 26 जून,             कुंदरकी,                    115,

1 से 26 जून,             ताजपुर,                    182,

1 से 26 जून,               कांठ,                      133,

ये बरतें सावधानी : सड़क पर चलते समय आवारा कुत्ते को न छेड़ें, कुत्ता काट ले तो ताजा पानी से जख्म धोएं, तत्काल ही टिटनेस इंजेक्शन लगवाएं, जख्म गहरा नहीं है तो खुला छोड़ दें, इन इलाकों में ज्यादा दिक्कत मूंढापांडे, भदासना, रामपुर दोराहा, कांशीराम नगर, बुद्धि विहार सेक्टर सात, पीएसी, फीलखाना, तहसील स्कूल, नई सड़क, अंडे वालान, करूला, आजाद नगर, मियां कालोनी आदि क्षेत्रों में कुत्ते लोगों को जख्मी कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.