मुरादाबाद में किशोरियों ने महिला शरणालय छोड़ने से किया इन्कार, कही ये बात
Moradabad Women shelter home महिला शरणालय में मौजूद किशोरियों ने नारी निकेतन छोड़ने से इन्कार कर दिया है। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों से मुखातिब किशोरियों ने साफ कहा कि वह किसी भी सूरत में नारी निकेतन नहीं छोड़ेंगी।
मुरादाबाद। महिला शरणालय में मौजूद किशोरियों ने नारी निकेतन छोड़ने से इन्कार कर दिया है। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों से मुखातिब किशोरियों ने साफ कहा कि वह किसी भी सूरत में नारी निकेतन नहीं छोड़ेंगी।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गुलजार अहमद, महिला सदस्य नीतू सक्सेना, मिंदर सिंह, विंसेट राम नागफनी थाना क्षेत्र स्थित नारी निकेतन पहुुंचे। उन्होंने नारी निकेतन में मौजूद सभी किशोरियों से बातचीत की। बीते दिनों किशोरियों द्वारा खुद को कमरे में कैद कर लेने की घटना के बावत पूछताछ की। तब उन्होंने कोर्ट के आदेश का हवाला देते कहा कि उन्हें दूसरे शहर में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही थी। पता चलने पर उन्होंने स्थानांतरण का विरोध किया था। सभी किशोरियों ने एक सुर में नारी निकेतन न छोड़ने की बात कही। अध्यक्ष गुलजार अहमद ने बताया कि कोविड काल के नियमों का अनुपालन करने की नसीहत नारी निकेतन में मौजूद किशोरियों व महिलाओं को दिया गया।
यह भी पढ़ें :-
Road Accident : नेशनल हाईवे पर सब्जी से भरी मैक्स पलटी, अमरोहा के दो किसानों की मौत, एक गंभीर