Move to Jagran APP

रामपुर में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, पांच पर मुकदमा दर्ज

रामपुर में एक क‍िशोरी को बंधक बनाकर कई द‍िनों तक उसके साथ दुष्‍कर्म क‍िया गया। पीडि़ता की मां की तहरीर पर मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 01:20 PM (IST)
रामपुर में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, पांच पर मुकदमा दर्ज
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रामपुर, जेएनएन। गंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।

loksabha election banner

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि वह बेहद गरीब है। उसकी 15 साल की बेटी मुहल्ला पंखेवालान में कारचोब का काम सिखाने जाती थी। 27 सितंबर को उसकी बेटी काम पर गई तो शाम को वापस नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। गुरुवार दोपहर बाद वह बदहवास हालत में घर लौटी तो उसने बताया कि घटना की शाम घर लौटते समय बिलासपुर गेट पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ककरौआ गांव के महफूज और शहनाज मिले। दोनों उसे ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने साथ ककरौआ गांव ले आए। वहां महिला ने गांव के लोगों को उसे अपनी मौसी की बेटी बताया। रात में महफूज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन दोनों उसे लेकर गंज थाना क्षेत्र की चपटा कालोनी में रुखसाना पत्नी शमशाद के घर ले आए। यहां भी एक अनजान आदमी ने दुष्कर्म किया। यहां दो-तीन दिन उसे रखा और रोजाना उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में उसे आसरा कालोनी डूंगरपुर आसमा के घर ले गए। वहां भी कई दिन रखा और रोजाना उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। वह उनके चंगुल से बचकर भाग आई। गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर शहनाज, महफूज, आसमा और रुखसाना को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.