शिक्षक ने महिला के साथ बनाए अवैध संबंध, नहाते समय बनाई अश्लील वीडियो, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Illegal relation of teacher with woman अध्यापक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल किया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है यह मामला शहर में सुर्खियों में है।
मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Illegal relation of teacher with woman : रामपुर के स्वार में अध्यापक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल किया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, यह मामला शहर में सुर्खियों में है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी ससुराल के निकट प्राथमिक विद्यालय है। उसमें तैनात एक अध्यापक का घर में आना जाना था। इस दौरान महिला की सास के साथ अध्यापक ने नाजायज संबंध बना लिए थे। वह अध्यापक का घर में आने-जाने का विरोध करती थी। इस दौरान अध्यापक ने नहाते हुए उसके नग्न फोटो व वीडियो बना ली थी। विरोध करने पर अध्यापक ब्लैकमेल करता था और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। महिला पर दबाव बनाकर कई बार जबरन दुष्कर्म किया। इसकी भनक जब स्वजनों को लगी तो महिला को मार-पीटकर घर से निकाल दिया था। महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थकहार कर महिला न्यायालय की शरण में पहुंची। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित शिक्षक तौफीक अहमद के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर महिला की ओर से अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।