Move to Jagran APP

Makar Sankranti Special : मकर संक्रांति पर सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, सर्दी कम होने की उम्मीद

Makar Sankranti Special इस बार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को दोपहर 0203 बजे होगा। इस कारण मकर संक्रांति का मुख्य पर्व 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को होगा। सूर्योदय काल से समय पुण्य फलदायी रहेगा जो अपराह्न 12 बजे तक रहेगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:45 AM (IST)
Makar Sankranti Special : मकर संक्रांति पर सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, सर्दी कम होने की उम्मीद
स्नान, दान और खिचड़ी से इस पर्व को मनाया जाएगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Makar Sankranti Special : पौष मास में जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस बार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को दोपहर 02:03 बजे होगा। इस कारण मकर संक्रांति का मुख्य पर्व 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय काल से समय पुण्य फलदायी रहेगा जो अपराह्न 12 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति त्योहार में भगवान भास्कर (सूर्य) की उपासना होती है। जब सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं तब के समयकाल मेें मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण भी होते हैंं और इस दिन से मौसम में परिवर्तन होता है। ठंड कम और दिन भी बड़े होने लगतेे हैंं। 

loksabha election banner

गंगा में स्नान व दान का विशेष महत्व

मकर संक्रांति पर स्नान, दान के साथ ही खिचड़ी भोग का आयोजन होता है। पूरे देश में मनाए जाने वाले इस पर्व पर ज्योतिषियों का कहना है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के एक राशि को दूसरी राशि मे प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं। इस पर्व पर तिल के व्यंजन घरों में बनेंगे और दरवाजे पर आए भिक्षुओं को दान भी किया जाएगा। मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहा जाता है इस दिन गंगा मे स्नान कर व्रत, कथा दान में तिल व कपड़े भी दिए जाते हैं। पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसान इस दिन स्नान, दान के साथ घरों में खिचड़ी बनेगी। विधि विधान से पूजा अर्चना करके दान करने से पुण्य मिलता है। मकर संक्रांति 14 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे लग रही है। इस पर्व का महत्व सूर्योदय से है। इसलिए 15 जनवरी को सूर्य मकर संक्रांति पर्व की अवधि में रहेगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.