Move to Jagran APP

Sugarcane Survey in Moradabad : गन्ना सट्टे पर आईं 1126 आपत्तियां, सिर्फ 467 का हो पाया निस्तारण

Sugarcane Survey in Moradabad कुछ ऐसे भी किसान परेशान होकर भटक रहे हैं जिनके खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है और सट्टे के लिए परेशान हैं। मेले में समिति वार प्राप्त आपत्तियां निस्तारित की जा रहीं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 11:51 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 11:51 AM (IST)
Sugarcane Survey in Moradabad : गन्ना सट्टे पर आईं 1126 आपत्तियां, सिर्फ 467 का हो पाया निस्तारण
सर्वे सट्टा मेलों का भी ठीक नहीं मिल रहा है लाभ।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Sugarcane Survey in Moradabad : किसानों के गन्ने के सर्वे में सट्टे में तमाम गड़बड़ी मिल रही हैं। किसी किसान का नाम सही नहीं है तो कोई बिना गन्ना की खेती किए सट्टे की लाइन में खड़ा है। अब तक गन्ने के सट्टे पर 1,126 आपत्तियां आ चुकी हैं। तीन गन्ना समितियों में गन्ने की सट्टे की आपत्तियों को निस्तारण कराने के लिए दस दिवसीय गन्ने का सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, इनमें से सिर्फ 467 आपत्तियों का ही निस्तारण किए जाने का दावा किया जा रहा है।

loksabha election banner

पेराई सत्र 2021-22 के लिए किसानों के सर्वे सट्टे के आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गन्ना सर्वेक्षण के बाद ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन का कार्य पूर्ण हो गया है। अब सहकारी गन्ना विकास समिति मुरादाबाद, कांठ एवं बिलारी में 10 दिवसीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले लगाए जा रहे हैं। सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले में कृषकों से सर्वे एवं कृषि योग्य भूमि संशोधन संबंधी प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहे हैं, जिनका जांच के बाद निस्तारण किया जा रहा है। मेले में समिति वार प्राप्त आपत्तियां निस्तारित हो रहीं हैं। लेकिन, इसके बाद भी आपत्तियां निस्तारित नहीं हो पाई हैं। गन्ना विभाग के अधिकारियों की ढिलाई की वजह से मुरादाबाद ही नहीं पूरे मंडल में किसान परेशान घूम रहे हैं। ऐसे किसानों का सट्टा हो गया है, जिनके खेत में गन्ने की खेती ही नहीं हो रही है। जिला गन्ना अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि किसान इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं। सर्वे एवं सट्टे संबंधी आंकड़ों को अवश्य देख लें। यदि कोई त्रुटि या शिकायत है तो प्रार्थना पत्र मेले में निर्धारित काउंटर दे दें। जांच कराकर उसका निस्तारण होगा। मेला समाप्त होने के बाद सर्वे एवं सट्टे से संबंधित कोई शिकायत नहीं ली जाएगी। जिन किसानों का आनलाइन घोषणा पत्र भरने से रह गए हैं, उन्हें घोषणा पत्र भरने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गयी है।

गन्ना समिति का नाम           आज तक की आपत्तियां    निस्तारित आपत्तियां

कांठ                                    680                                   282

मुरादाबाद                              343                                  123

बिलारी                                  103                                    62

योग                                     1126                                  467


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.