जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में अचानक महिला को अश्लील इशारे करने लगा युवक, चप्पलों से पिटाई
जिला अस्पताल में भी शोहदे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ऐसी ही घटना सामने आई है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में महिला को अश्लील इशारे कर रहे एक शोहदे की जूतों से पिटाई कर दी गई। इससे वार्ड में कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जिला अस्पताल में भी शोहदे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ऐसी ही घटना सामने आई है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में महिला को अश्लील इशारे कर रहे एक शोहदे की जूतों से पिटाई कर दी गई। इससे वार्ड में कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।
ठाकुरद्वारा में दो दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। मारपीट में घायल होने वाले मरीजों का सर्जिकल वा़र्ड में इलाज चल रहा था। इस दौरान एक शोहदा वार्ड में आकर महिला को अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने उसको चप्पलों से पीट दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया और अन्य तीमारदारों की भीड़ जुट गई। हंगामे की जानकारी पर पुलिस भी सर्जिकल वार्ड में पहुंच गई। युवक को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। वार्ड में कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।युवक का कहना था कि वो मरीज को देखने के लिए आया है। महिला ने गलत आरोप लगाकर पिटाई की है।
गैंगस्टर के फरार आरोपित के घर की कुकी : रामपुर गंज कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में फरार आरोपित के घर की कुर्की की है। आरोपित मुहल्ला बजरिया खानसामा का शेरजमा है। उसके खिलाफ गोकुशी के मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर में भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। वह फरार चल रहा था। अदालत ने उसके कुर्की आदेश किए थे। आदेश मिलने पर शनिवार को सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा और गंज थाना प्रभारी किशन अवतार पुलिस बल के साथ कुर्की करने पहुंचे। पुलिस ने वहां से बाइक आदि सामान जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें :-
अभिनेता सोनू सूद ने फिर दिखाया बड़ा दिल, एयर एंबुलेंस से मुरादाबाद के मरीज को हैदराबाद भिजवाया