Move to Jagran APP

छात्रों ने आंबेडकर के आदर्शों को जीवनशैली में अपनाने की ली शपथ

कुंदरकी में हाईवे किनारे नगर में स्थित किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान ने शपथ दिलाते हुए बताया कि संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं संविधान नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:00 PM (IST)
छात्रों ने आंबेडकर के आदर्शों को जीवनशैली में अपनाने की ली शपथ
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सफीलपुर में संविधान दिसस गोष्ठी में बोलती छात्रा।

मुरादाबाद, जेएनएन। कुंदरकी में हाईवे किनारे नगर में स्थित किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान ने शपथ दिलाते हुए बताया कि संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं संविधान नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। संविधान के प्रति निष्ठा समर्पण की आस्था हमारे मन में होनी चाहिए। कालेज संचालक आरिफ पाशा ने कहा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर , महात्मा गांधी, डा. राजेंद्र प्रसाद ,पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद के आदर्शों पर चलना चाहिए। वही छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता करायी गई। जिसमें सफल विद्याॢथयों को शील्ड देकर हौसला अफजाई किया। सैयद अंबर ,मोहम्मद मुशाहिद, जितेंद्र राठी, सरफराज अली,सैयद आसिफ हुसैन, जितेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र मौर्य,अरबाज खान, नदीम खान, हुस्ने आलम, मुजाहिद हुसैन,तनवीर हैदर शिक्षक रहे।

prime article banner

शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को समझाएं उनके मौलिक अधिकार

नगर केजेएलएम इण्टर कालेज में भारतीय संविधान दिवस के अवसर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अकबर अली ने कहा कि भारत एक महान गणराज्य है। भारतीय संविधान में भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए हक बराबर है। शिक्षक मुजाहिद हुसैन, रफत अली खान, निशात , मुहम्मद रिजवान, फिरोज खान, सुहैबुल्लाह, रिजवान अन्सारी, रिजवान लतीफी, इदरीस अहमद, शहरयार खान, उमेश सिंह बिष्ट रहें।

उधर, डिलारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जटपुरा में  संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सुंदर रंगोली पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भारत के संविधान की प्रतियां देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में भारत के महान सपूत डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह ने किया। स्वाति रस्तोगी, दीपा, धरेजा, ताहिर हुसैन, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.