मुरादाबाद के मझोला में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, दो लोग घायल
Stones in childrens controversy मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें एक किशोरी समेत दो लोगों को चोटें आईं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें एक किशोरी समेत दो लोगों को चोटें आईं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
थाना क्षेत्र के रामतलैया पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ढक्का में बच्चों के बीच उपजे विवाद को लेकर दो पक्ष की महिलाएं आमने सामने हो गईं। कुछ ही देर में विवाद भड़क गया। दोनों पक्ष एक दूसरे को निशाना बनाकर पथराव करने लगे। इसमें दोनों पक्षों से दो लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी थाना प्रभारी मुकेश शुक्ल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। घटनास्थल पर ईंट व पत्थर मिले। पथराव में घायल नदीम व इस्मा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं। मेडिकल रिपोर्ट व दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की। पथराव में घायल किशोरी व युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।