मुरादाबाद में बोले आप के प्रदेश उपाध्यक्ष, सरकार बनी तो मुफ्त में मिलेगी बिजली
आम आदमी पार्टी की सभा इशरत अली के आवास डिप्टी गंज निकट गोल कोठी मुरादाबाद पर हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग डॉक्टर एपी सिंह और ज़िला अध्यक्ष जाबिर हुसैन पदाधिकारियों ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
मुरादाबाद, जेएनएन। आम आदमी पार्टी की सभा इशरत अली के आवास डिप्टी गंज निकट गोल कोठी मुरादाबाद पर हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग डॉक्टर एपी सिंह और ज़िला अध्यक्ष जाबिर हुसैन पदाधिकारियों ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
कार्यक्रम में फैसल लाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की यूपी में सरकार बनी तो मुफ्त बिजली मिलेगी। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी। अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं होने दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। किसान महापंचायतें इस बात का प्रमाण है कि सरकार अब डगमगाने लगी है। पंचायत चुनाव में जनता भाजपा को आइना दिखा देगी। ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एपी सिंह ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर फ्री शिक्षा, फ्री स्वास्थ्य, फ्री इलाज की मांग कर रही जनता अब प्रदेश की सरकार से ऊब चुकी है। लोग दिल्ली की तर्ज पर अच्छी सुविधाएं चाहते हैं। आम आदमी की सरकार बनी तो सबकुछ मिलेगा। ज़िलाध्यक्ष जाबिर हुसैन ने भाजपा को घेरा और किसानों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। इस अवसर पर अहमद वारिस, महानगर अध्यक्ष दारा अली कमरुद्दीन, महेश कुमार, रविंद्र कुमार भाटिया जिला प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष जावेद अहमद वारसी, फैसल वारसी, सुशील शुक्ला, अली वारिस, अजमत अली, जीशान अली बेग, वारिस पठान आदि थे।
यह भी पढ़ें
रेलवे प्लेटफार्म के किनारे खड़े होकर ट्रेन आते झांकना भी होता अपराध, जानें- क्या है जुर्माना...
सांसद आजम खां पर दो मुकदमों में आरोप तय होने की प्रक्रिया शुरू, बेटा और पत्नी भी प्रकरण में शामिल