Move to Jagran APP

अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बोले-शिक्षा के बिना तरक्‍की नहीं

अमरोहा में अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जाटों को आरक्षण न देने पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकार ने ऐसा न करके अन्‍याय किया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 05:25 PM (IST)
अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बोले-शिक्षा के बिना तरक्‍की नहीं
अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बोले-शिक्षा के बिना तरक्‍की नहीं

अमरोहा। जिले के बछरायूं में अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कमलेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जाटों को आरक्षण नहीं देकर समाज के साथ धोखा किया है। समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। इस पर सभी को ध्‍यान देना चाहिए।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर गर्वी में एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा को समाज के लोग विकास के हथियार के रूप में इस्तेमाल करें। शिक्षा के सहारे ही उन्नति की राह संभव है। बिना इसके समाज की तरक्‍की की कल्‍पना नहीं की जा सकती है। शिक्षा ही वह हथियार है, जिसके माध्‍यम से तरक्‍की आसानी से पाई जा सकती है। उन्होंने मृत्यु भोज, दहेज प्रथा व नशा आदि का उन्मूलन किए जाने का भी आह्वान किया। कहा ि‍कि कुप्रथाएं इंसान को पीछे की ओर ढकेल रहीं हैं। कई शिक्षित लोग भी अभी कुप्रथाओं में जकड़े हुए हैं। इससे निजात रास्‍ता खोजना होगा। जिला उपाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर समस्या है। देश व समाज के विकास के लिए दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग की। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अरविंद अमहेड़ा ने सरकार द्वारा जाटों का आरक्षण खत्म किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर कमलवीर सिंह को समिति का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यहां डूंगर सिंह, दिनेश प्रधान, सत्यवीर सिंह, राजपाल, मनोज, सचिन, जय सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.