सपाई बोले-उप्र में सुरक्षित नहीं बहन बेटियां, रोजाना हो रहीं बड़ी घटनाएं
उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध व अनियंत्रित कानून व्यवस्था के विरोध में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है
सम्भल। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध व अनियंत्रित कानून व्यवस्था के विरोध में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। रोजाना बड़ी बड़ी अपराध की घटनाएं हो रही। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग की।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपेन्द्र यादव को सौंपा। सपाइयों ने कहा कि एक माह से प्रदेश में लगातार हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही। जिससे पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना हुए है। सरकार प्रदेश में अपराध को रोकने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, हमीरपुर में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्र्कम व प्रदेश में हुई हत्याएं बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर इशारा कर रही है। कल बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की कचहरी में गोली मार कर हत्या कर दी गयी। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश में अपराधी प्रदेश में बेखौफ होकर घूम रहे है और प्रदेश सरकार उनपर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। अगर यही हालात रहे तो स्थित और भी भयानक हो सकती है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर कानून का शासन लागू करने की मांग की है। इस दौरान महेशपाल ङ्क्षसह, पप्पू यादव, खेमपाल, विनोद, कप्तान ङ्क्षसह आदि रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप