मुरादाबाद में गरजे सपा कार्यकर्ता, कहा-रोजगार हमारा अधिकार, इसे लेकर रहेंगे
Protest by SP workers मुरादाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने कई मसलों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाकर निशाना साधा।
By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 04:40 PM (IST)
मुरादाबाद। Protest by SP workers। निजीकरण और भ्रष्टाचार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आवाज उठाई। तय कार्यक्रम के अनुसार एकजुट होकर भ्रष्टाचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पर पहुंच गए। वहां जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं के हाथ में बैनर था जिस पर स्लोगन के माध्यम से बेरोजगारी आदि समस्याओं को उठाया। कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता के साथ छल कर रही है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, उनके उचित समायोजन के बजाय सरकार विभागों का निजीकरण करने पर तुली है। यह उन करोड़ों बेरोजागारों के साथ विश्वासघात है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें