सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शायराना अंदाज में दी आजम को जन्मदिन की बधाई
वैसे तो सांसद आजम खां के लिए हर बार उनका जन्मदिन खास ही होता था लेकिन इस बार माहौल ही कुछ दूसरा है। हालांकि उनके समर्थकों द्वारा बधाई का सिलसिला जारी रहा।
रामपुर। समाजवादी नेता मुहम्मद आजम खां को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। शायराना अंदाज में उन्होंने लिखा है, झूठ के कितने जाल बिछा लो, सच तो फिर भी आजाद रहेगा। गर्दिशों के घेरे में चल रहे आजम खां इस वक्त सीतापुर की जेल में बंद हैं। किसानों की जमीनें जबरन हथियाने व लूटपाट करवाने से लेकर किताबें चोरी करने आदि के 80 मुकदमे उनके खिलाफ दर्ज हैं। 14 अगस्त को उनका जन्मदिन होता है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें शायराना अंदाज में बधाई दी। अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर उन्होंने उपरोक्त शेर लिखा है। जिसके आगे लिखा है,समाजवाद की मजबूत दीवार व संघर्षों की मशाल वरिष्ठ सपा नेता सांसद आजम को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
सपाइयों ने मनाया आजम का जन्मदिन
बिलासपुर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर आजम खां का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना भी की। पंडित संतोष शर्मा के आवास पर कार्यकर्ता इक_ा हुए। जहां पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। जिसके चलते मुहम्मद आजम खां तथा उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने सांसद तथा उनके परिजनों को शीघ्र रिहा किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर जस्सा ङ्क्षसह, मुहम्मद आरिफ खां अरोमा, शिव कुमार गुप्ता, कुलङ्क्षवदर ङ्क्षसह, शिवम शर्मा, चंद्रपाल लोधी व ओम प्रकाश यादव आदि रहे।