मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सपा नेता, दो बार रह चुके हैं ब्लॉक प्रमुख
भाजपा ज्वाइन करने के बाद राजपाल सिंह ने कहा वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव विकास के लिए काम कर रही है।
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी से जुड़े दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे राजपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद राजपाल सिंह ने कहा वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सपा और बसपा ने प्रदेश की जनता को हमेशा ठगने का काम किया है। जनता उनकी असलियत जान चुकी है। वहीं मूंढापांडे ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक एडवोकेट ने बताया कि राजपाल सिंह दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।