Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में सपा ने घोषित किए 31 प्रत्याशी, विधायकों की जंग में वार्ड 23 फ्रीज, यहां देखें पूरी सूची
SP district panchayat member candidate list सपा ने जिला पंचायत सदस्य के लिए 31 वार्डों पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अभी आठ वार्डों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो पाई है। वहीं वार्ड 23 को फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है।
मुरादाबाद, जेएनएन। SP district panchayat member candidate list : जिला पंचायत सदस्य के वार्डों पर प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं का विवाद हाईकमान भी सुलझा नहीं पाया। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने जिला पंचायत सदस्य के लिए 31 वार्डों पर पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अभी आठ वार्डों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो पाई है।
जिला पंचायत के वार्ड-23 पर समाजवादी पार्टी के कुंदरकी विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान की पुत्रवधू सबा परवीन और बिलारी विधायक फहीम इरफान की भाभी शबनम जहां चुनावी मैदान में हैं। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसलिए पार्टी नेताओं ने जो जीतेगा, वही हमारा नीति अपनाते हुए इस वार्ड का टिकट फ्रीज कर दिया है। यहां से दोनों ही विधायकों के परिवार की महिलाएं चुनाव मैदान में रहेंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के कई वार्डों पर इस तरह की स्थिति बनी है। समाजवादी पार्टी के कई-कई नेता खुद को प्रत्याशी बनाए जाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में सबको प्रत्याशी बनाया जाना संभव नहीं है। इसलिए कुछ वार्डों में अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो पाई है। हमारी पार्टी के दावेदारों से बीच सहमति बनने पर इन पर भी प्रत्याशियों की जल्द घोषणा की जा सकती है।
हम भी सपाई, साबित करने में लगे दावेदार
जिले के जिन वार्डों पर समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, वहां कई-कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी खुद को सपाई होने का दावा कर रहे हैं। उनके पोस्टरों और बैनर में भी सपा के नेताओं के फोटो लगे हैं। जिन वार्डों पर टिकट हो गए हैं। वहां भी कई वार्डों पर यह हालत बनी हुई है। ऐसे में पार्टी किस तरह से समर्थित प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी। यह भी नहीं साफ हो पाया है।
विधायक ने वापस लिया दावा
समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान ने वार्ड-18 से भी अपने बड़े बेटे की पुत्रवधू को प्रत्याशी बनाने के लिए तैयारी कर ली थी। उनके बेटे हाजी मुहम्मद उवैश उर्फ कल्लन ने पोस्टर छपवाने के लिए आर्डर भी कर दिया था। वह कई गांव में सभाएं करके इस वार्ड से चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुके थे। लेकिन, अचानक उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इस वार्ड से हाजी नाजिम मलिक को पार्टी ने चुनाव लड़ाने का एलान भी कर दिया है।
जिपं का वार्ड आरक्षण प्रत्याशी का नाम
01 अनारक्षित मुहम्मद इल्यास
02 पिछड़ा वर्ग (महिला) लंबित
03 पिछड़ा वर्ग प्रमोद यादव
04 पिछड़ा वर्ग मुहम्मद शाकिर अंसारी
ब्लॉक डिलारी आरक्षण की स्थिति
05 अनारक्षित रईस अहमद
06 अनारक्षित साजिदा बेगम
07 अनारक्षित सरकार हुसैन
08 महिला लंबित
09 महिला नौसिर जहां
ब्लॉक छजलैट की स्थिति
10 पिछड़ा वर्ग लंबित
11 पिछड़ा वर्ग (महिला) निशी जहां
12 अनारक्षित नाजिम अली
13 अनारक्षित लंबित
मुरादाबाद की स्थिति
14 अनुसूचित जाति डॉ. नौरतन सिंह
15 अनारक्षित अकरम चौधरी
16 अनारक्षित कुशल यादव
17 अनुसूचित जाति शशिबाला
ब्लॉक कुंदरकी आरक्षण
18 अनारक्षित हाजी नाजिम मलिक 19 महिला नजराना 20 पिछड़ा वर्ग रईसुद्दीन
21 अनारक्षित इश्त्याक सैफी
22 अनारक्षित मुहम्मद नावेद
23 महिला फ्रीज
24 अनुसूचित जाति (महिला) राजकली
ब्लॉक बिलारी
25 अनुसूचित जाति(महिला) नीलू कुमारी
26 अनुसूचित जाति बलवीर सिंह
27 पिछड़ा वर्ग(महिला) अफरोज जहां
28 पिछड़ा वर्ग अमित यादव
29 अनुसूचित जाति पीताम्बर सिंह
ब्लॉक मूंढापांडे
30 अनारक्षित हिमांशु चौहान
31 अनारक्षित लंबित
32 अनारक्षित बाबू खां उर्फ शाकिर अली खां
33 अनारक्षित आशुतोष यादव
34 महिला फ्रीज
ब्लॉक भगतपुर टांडा आरक्षण
35 महिला फ्रीज
36 अनारक्षित शबाना परवीन
37 पिछड़ा वर्ग नजीर अहमद
38 महिला रुखसाना परवीन
39 पिछड़ा वर्ग (महिला) भूरी बेगम
यह भी पढ़ें :-
Moradabad Coronavirus News : जिले में टूटा संक्रमितों का रिकॉर्ड, 147 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव