Move to Jagran APP

सपा और बसपा का गठबंधन नहीं डर बंधन : दर्शना सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सपा और बसपा के गठबंधन को डर है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:05 PM (IST)
सपा और बसपा का गठबंधन नहीं डर बंधन : दर्शना सिंह
सपा और बसपा का गठबंधन नहीं डर बंधन : दर्शना सिंह

मुरादाबाद : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सपा और बसपा के गठबंधन को डरबंधन करार दिया है। कहा कि दोनों ही पार्टियों को डर है कि भाजपा के सामने नहीं टिक सकते हैं। इस वजह से गठबंधन किया है। इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता इन चीजों को जान चुकी है कि विकास का काम कौन कर रहा है।

loksabha election banner

वह पंचायती राज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह के पैतृक आवास महेंद्री सिकंदरपुर में उनके पिता के देहांत पर शोक जताने आई थीं। बातचीत में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को मिला। सबका साथ सबका विकास पर भाजपा कार्य कर रही है। सब जानते हैं कि विकास और भला कहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमारे पास है। गठबंधन का नेतृत्व कौन कर रहा है, किसी को नहीं पता है कि उनके सामने कौन है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी के संबंध में कहा कि वे हमेशा महत्वपूर्ण रहीं हैं, आगे भी रहेंगी। मोर्चा की महिलाएं हर बूथ पर बनेंगी। वह हर मुकाबले का सामना करने और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बताया कि सहयोगी दल हमारे साथ हैं। इस बार 74 सीटें पाएंगे। उन्होंने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी से पांच फरवरी तक बूथ पर संपर्क अभियान, 12 फरवरी से तक मार्च लाभार्थी संपर्क अभियान होगा। इसके बाद लोकसभा स्तर पर बूथ की कमेटी के सम्मेलन होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निदान को प्रयत्नशील है। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल व अन्य महिलाएं साथ थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.